West Bengal Assembly Election 2026

LoC के पास घुसपैठ की कोशिश, सेना ने तीन आंतकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इनमें दो माछिल और एक तंगधार में मारा गया है. फिलहाल मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हुए हैं. राजौरी के खवास तहसील के लाठी-दरदिया इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Social Media
India Daily Live

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर आज दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है. खबरों के मुताबिक एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मार गिराए जाने की संभावना है. एक आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य दो को मच्छल जिले में मारे जाने की खबर सामने आ रही है. इस घुसपैठ विरोधी अभियान को पुलिस और सेना ने मिलकर 28 अगस्त की रात को टंगधार इलाके में शुरू किया था.

 
दरअसल भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में है. चिनार कॉर्प्स ने आज यानी 29 अगस्त को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि घुसपैठ की आशंकाओं के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया गया. फिलहाल इलाके में अभियान जारी है.


 कुपवाड़ा में 3 आतंकी ढेर

तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी के खवास तहसील के लाठी-दरदिया इलाके में चल रहा है. यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान देर रात करीब 11:45 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई. जिसमें 3 आतंकी ढेर हुआ है.