West Bengal Politics: भवानीपुर सीट बरकरार, सुवेंदु अधिकारी ने की नंदीग्राम से इस्तीफा देने की घोषणा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा देंगे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया.

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अ‌‌धिकारी ने बुधवार को बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा देंगे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही सुवेंदु अधिकारी ने यह बड़ा फैसला लेकर बड़ी राजनीतिक बहस छेड़ दी. भवानीपुर सीट को लेकर यह पार्टी का रणनीतिक फैसला माना जा रहा है. 

शनिवार को बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी

सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. अब उनके नंदीग्राम सीटने छोड़ने के फैसले के बाद वहां उपचुनाव होना तय हो गया है. हालांकि सुवेंदु अधिकारी ने अभी इस्तीफे की तारीख या आगे की रणनीति को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा कि मैं दो विधानसभा क्षेत्रों से विधायक के रूप में शपथ नहीं ले सकता. भवानीपुर विधायक के रूप में मेरी शपथ हो चुकी है, इसलिए नंदीग्राम सीट मुझे छोड़नी है.

2021 में नंदीग्राम से ममता को हराया था

बता दें कि 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर पटखनी देकर चुनाव जीता था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर इस बार सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे.