पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा देंगे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही सुवेंदु अधिकारी ने यह बड़ा फैसला लेकर बड़ी राजनीतिक बहस छेड़ दी. भवानीपुर सीट को लेकर यह पार्टी का रणनीतिक फैसला माना जा रहा है.
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, "I cannot take oath as an MLA from two Assembly Constituencies. I have taken oath as the MLA from Bhabanipur. I will have to leave the Nandigram Assembly Constituency..." pic.twitter.com/RHkqAu3Ld1
— ANI (@ANI) May 13, 2026
सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. अब उनके नंदीग्राम सीटने छोड़ने के फैसले के बाद वहां उपचुनाव होना तय हो गया है. हालांकि सुवेंदु अधिकारी ने अभी इस्तीफे की तारीख या आगे की रणनीति को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा कि मैं दो विधानसभा क्षेत्रों से विधायक के रूप में शपथ नहीं ले सकता. भवानीपुर विधायक के रूप में मेरी शपथ हो चुकी है, इसलिए नंदीग्राम सीट मुझे छोड़नी है.
बता दें कि 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर पटखनी देकर चुनाव जीता था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर इस बार सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे.