menu-icon
India Daily

Republic Day 2025: दिल्ली मेट्रो देखने जा रहा है गणतंत्र दिवस परेड, सुबह 3 से लाभ उठाने के लिए करें ये काम

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं तड़के तीन बजे से उपलब्ध होंगी. यह कदम विशेष रूप से उन लोगों की सहूलियत के लिए उठाया गया है, जो कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने या उन्हें देखने जा रहे हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Republic Day 2025: दिल्ली मेट्रो देखने जा रहा है गणतंत्र दिवस परेड, सुबह 3 से लाभ उठाने के लिए करें ये काम
Courtesy: Pinteres

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दिल्ली मेट्रो ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं में बदलाव किया है. मेट्रो सेवाएं रविवार को तड़के तीन बजे से शुरू होंगी, जिससे लोग आसानी से कर्तव्य पथ पहुंचकर गणतंत्र दिवस परेड और अन्य समारोह का आनंद ले सकें.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं तड़के तीन बजे से उपलब्ध होंगी. यह कदम विशेष रूप से उन लोगों की सहूलियत के लिए उठाया गया है, जो कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने या उन्हें देखने जा रहे हैं.

कर्तव्य पथ पर होगा भव्य आयोजन

गणतंत्र दिवस परेड हर साल की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर आयोजित होगी. इसमें देश की संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. मेट्रो सेवाओं को तड़के शुरू करने का उद्देश्य इस बड़े आयोजन में आने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है.

DMRC का खास कदम

DMRC के अनुसार, यह कदम जनता को निर्बाध और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए उठाया गया है. दिल्ली मेट्रो पहले भी ऐसे विशेष अवसरों पर अपनी सेवाओं का समय बढ़ाने या उसमें बदलाव करती रही है.

ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें

कर्तव्य पथ की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और यात्रा के दौरान समय पर पहुंचने की योजना बनाएं.