Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

राजस्थान में भयंकर सड़क हादसा, कार और जीप की हुई टक्कर; 5 की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक कार और जीप की भयंकर टक्कर हुई और इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए.

Shilpa Srivastava

Rajasthan Accident: राजस्थान के बालोतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं. यह हादसा मेगा हाईवे पर पायला गांव के पास हुआ. यहां एक कार और जीप में भयंकर टक्कर हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यह परिवार डॉक्टर को दिखाने और कुछ घर का सामान खरीदने के बाद घर लौट रहा था. कार मेगा हाईवे पर पायला गांव के पास सामने से आ रही जीप से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी. 

दोनों वाहनों को किया जब्त:

बालोतरा एसपी हरि शंकर ने जानकारी दी कि कार और जीप के बीच हुई टक्कर के चलते यह हादसा हुआ. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान एक ही परिवार के 5 लोगों के तौर पर की गई है-

शिवलाल सोनी (60 वर्ष)
श्रवण सोनी (28 वर्ष)
मंदीप सोनी (4 वर्ष)
रिंकू सोनी (6 महीने)
ब्यूटी सोनी (25 वर्ष)

घायलों का इलाज जारी: 

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज बालोतरा के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. सिंधरी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.