menu-icon
India Daily

अभी भी जारी है 'ऑपरेशन सिंदूर', IAF ने की लोगों से खास अपील

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है.

Shilpa Shrivastava
अभी भी जारी है 'ऑपरेशन सिंदूर', IAF ने की लोगों से खास अपील

Operation Sindoor Still On: भारतीय वायुसेना ने बड़ा बयान दिया है. IAF का कहना है कि भारत-पाक युद्ध विराम के बाद भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है. जल्द ही इसे लेकर ब्रीफिंग की जाएगी और आगे की जानकारी शेयर की जाएगी. IAF ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए सभी कामों को सटीकता के साथ अंजाम दिया है. यह ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के बारे में सोचकर और बिना जल्दबाजी के चलाए गए हैं.

इसके अलावा IAF ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो किसी भी ऐसी जानकारी को प्रमोट करने से बचें जिसके सोर्स का न पता हो. बिना वेरिफाई किए किसी भी जानकारी को आगे न भेजें. बता दें कि यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के एक दिन बाद कही गई है.

भारतीय वायुसेना ने यह खुलासा तब किया जब अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता कराया. यह खुलासा इस सहमति के एक दिन बाद आया है. हालांकि, यह संघर्ष विराम कुछ घंटों तक ही चला, जिसके बाद पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर और श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी.

अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में कई ड्रोन देखे जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम फिर से एक्टिव हो गई जिसमें भारत ने सेना मुख्यालय के पास करीब 4 ड्रोन को मार गिराया. शनिवार शाम को श्रीनगर और बारामुल्ला में विस्फोटों की आवाज भी सुनी गई, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने पूछा, "आखिर क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं!!!"