कोझिकोड से घरेलू हिंसा की वारदात आई सामने, पति के हमले में घायल हुईं महिला ने दम तोड़ा, आरोपी गिफ्तार
केरल के कोझिकोड जिले की रहने वाला 32 वर्षीय एक महिला की उसके पति द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद पति ने पत्नी पर हमला कर दिया था.
कोझिको: केरल के कोझिकोड जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 32 वर्षीय एक महिला की उसके पति द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद पति ने पत्नी पर हमला कर दिया था. बताया जा रहा है कि मृतिका के पति ने उस पर गुस्से में किसी धारधार हथियार से हमला किया.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़िता की पहचान फारूक क्षेत्र के पांडीसला रोड निवासी मुनीरा एम.के. के रूप में हुई है. आरोपी पति का नाम अब्दुल जब्बार बताया जा रहा है. यह घटना 24 दिसंबर की सुबह करीब 9:40 बजे हुई थी.
पैसों को लेकर हुआ दंपत्ति में हुआ विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी जब्बार ने अपनी पत्नी मुनीरा से कुछ पैसे मांगे थे. जब मुनीरा ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों के बीच बहस हो गया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि जब्बार के सिर पर खून सवार हो गया और इसके बाद जब्बार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
हमले में मुनीरा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. लेकिन गंभीर चोटों के कारण रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.
आरोपी गिरफ्तार, मामला हत्या में बदला जाएगा
पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल जब्बार को पहले ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मुनीरा की मौत के बाद अब इस मामले को हत्या की धाराओं में बदला जाएगा.
पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन इसके बावजूद हिंसा जारी रही. बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण जब्बार की पहली शादी टूट गई थी, जिसके बाद उसने मुनीरा से शादी किया था.
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
मुनीरा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. अब पुलिस का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मुनीरा का शव उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है.
कोझिकोड में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब कोझिकोड में इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं. इसी साल मार्च महीने में भी एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसके माता-पिता को भी घायल कर दिया था. उस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.
और पढ़ें
- कैब के नए नियम लागू, यात्री ड्राइवर्स को दे सकते हैं टिप, जेंडर चॉइस की सवारी चुनने का भी विकल्प उपलब्ध
- बेटा न हुआ तो मां बनी हैवान! अपनी ही बच्ची की ली जान, 'रोंगटे' खड़े कर देगी पूरी कहानी
- 'कांग्रेस के भीतर कई स्लीपर सेल...', CWC की बैठक में दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई राजनीति; खरगे ने बीच में टोका