menu-icon
India Daily

बेटा न हुआ तो मां बनी हैवान! अपनी ही बच्ची की ली जान, 'रोंगटे' खड़े कर देगी पूरी कहानी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला सामने आया है. दरअसल, बेटे की चाहत में मां ने अपनी ही बेटी की जान ले ली और उसका कत्ल कर दिया.

mishra
बेटा न हुआ तो मां बनी हैवान! अपनी ही बच्ची की ली जान, 'रोंगटे' खड़े कर देगी पूरी कहानी
Courtesy: X

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ऐसी घटना हुई है जो हर किसी को सदमे में डाल देती है. यहां एक मां ने अपनी छह साल की मासूम बेटी की जान ले ली. इस घटना ने समाज में बेटे की चाहत और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

बता दें कि मां को बेटे की चाहत थी लेकिन बेटी हो गई थी और इस वजह से परेशान रहती थी. इसके अलावा उसकी बेटी मराठी की जगह हिंदी बोलती थी, जिसकी वजह से महिला अपनी बेटी से नाराज रहती थी.

घटना कैसे हुई?

यह दिल दहलाने वाली वारदात नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में हुई. 23 दिसंबर को 30 साल की एक महिला ने अपनी बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वह बच्ची को अस्पताल ले गई और डॉक्टरों से कहा कि बच्ची अचानक बीमार हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी. डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया. लेकिन मामला संदिग्ध लगा इसलिए पुलिस को खबर की गई.

शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य मौत समझा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच उजागर कर दिया. रिपोर्ट में साफ पता चला कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और मां से सख्त पूछताछ शुरू की.

हत्या की वजह क्या थी?

पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह बेटा चाहती थी लेकिन बेटी होने से वह हमेशा नाखुश रहती थी. इसके अलावा बच्ची मराठी भाषा ठीक से नहीं बोल पाती थी और ज्यादातर हिंदी में बात करती थी. बच्ची को बोलने में भी कुछ परेशानी थी, जिससे महिला बहुत गुस्सा होती थी.

पुलिस को पता चला कि महिला डिप्रेशन की मरीज थी और उसका इलाज चल रहा था. छोटी-छोटी बातों पर वह तनाव में आ जाती थी. परिवार में पति आईटी क्षेत्र में काम करते हैं और महिला घर संभालती थी.

पुलिस की कार्रवाई

कलंबोली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने उसे 30 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अपराध में किसी और का हाथ तो नहीं था या यह सिर्फ महिला की मानसिक स्थिति का नतीजा था.