T20 World Cup 2026

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर; 2 की मौत

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

X
Princy Sharma

Jammu-Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तड़के करीब 5:30 बजे चटियारी-चिंगुस के पास हुआ, जब एक टेंपो ट्रैवलर और एक मिनी लोड कैरियर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मृतकों की पहचान इन्शा फातिमा (26) निवासी खतरा और फरजंद बेगम (50) निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है. दोनों महिलाएं घटनास्थल पर ही मृत पाई गईं.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों में फरजंद बेगम के पति मोहम्मद इकबाल और उनकी बेटी रफिया इकबाल भी शामिल हैं. कुल नौ घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सात घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति और उनका नाबालिग भतीजा सेना के अस्पताल में रेफर किए गए हैं.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.