Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

J-K: मुठभेड़ पर मुठभेड़, फिर दहला डोडा, आतंकी हमले में 2 जवान घायल, कहां छिपे हैं दहशतगर्द?

जम्मू-कश्मीर के डोडा में देर रात आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से इस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाई जा रही है.घने जंगलों के कारण सेना को विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि अब आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

Social Media
India Daily Live

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीनगढ़ इलाके के बाटा गांव में आतंकवादियों से साथ मुठभेड़ के दौरन कम से कम दो जवान घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह करीब 2 बजे की है. जब आतंकवादियों ने चल रहे तलाशी अभियान के लिए एक सरकारी स्कूल में बनाए गए टेम्पररी सुरक्षा शिविर को निशाना बनाया था तब यह मुठभेड़ शुरू हुई थी.

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रखी. जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए हैं. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे इलाके से आतंकियों को खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है. 

फिर दहला डोडा

दरअसल 15 जुलाई को सेना और पुलिस को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद से सर्च अभियान चलाया गया. जहां आतंकियों ने जानवरों पर फायरिंग की और भाग निकला. घने जंगल के कारण सभी आतंकवादी उस जंगल में जा कर छिप गए लेकिन उसी रात 9 बजे एक बार फिर से फायरिंग हुई. जिसमें कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए. एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी. कुल 5 लोगों की मौत इस फायरिंग में हुई थी.