Security Forces Conduct Raids: भारतीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मणिपुर के कई जिलों में संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान हथियार, विस्फोटक और अन्य सैन्य इक्विपमेंट बरामद किए गए. मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की मदद में भारतीय सेना और असम राइफल्स द्वारा अभियान चलाया गया.
सुरक्षा बलों ने राइफल, कार्बाइन और पिस्तौल समेत 114 हथियार बरामद किए. सिर्फ यही नहीं, ग्रेनेड से विस्फोटक इक्यूपमेंट्स और अन्य सैन्य सप्लाईज भी बरामद किए. कांगपोकपी जिले में बंकर भी नष्ट कर दिए गए.
बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो कार्बाइन, दो पिस्तौल, दो राइफल और एक मोर्टार समेत 7 हथियार बरामद किए. चंदेल जिले में तलाशी अभियान के दौरान 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, थूथन-लोडेड राइफल, एक शॉटगन, 32 मोर्टार और चार विस्फोटक इक्यूपमेंट समेत 55 हथियार बरामद किए गए.
सेनापति जिले में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने तफौ कुकी में तलाशी ली. साथ ही सिंगल-बैरल और डबल-बैरल बंदूकों समेत चार हथियार भी बरामद किए. चुराचांदपुर जिले में, सुरक्षा बलों ने गोथोल में 15 हथियार बरामद किए. जिरीबाम जिले में, सुरक्षा बलों ने अंखासू गांव में नौ मोर्टार बरामद किए.
इंफाल पूर्व में, पौराबी, सावोमबंग और कालिका में अभियान के दौरान 6 हथियार बरामद किए गए. कांगपोकपी जिले में, खेंगांग गांव में तलाशी के दौरान चार हथियार बरामद किए गए और 12 बंकरों को नष्ट कर दिया गया. थौबल जिले में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने लैंगमेथेक येरम चिंग और लैंगथेल में आठ हथियार बरामद किए. इंफाल पश्चिम में, सुरक्षा बलों ने मोइदांगपोक खुल्लेन में 6 हथियार बरामद किए. सुरक्षा बल मणिपुर में हथियार और विस्फोटक बरामद करने के लिए अभियान चला रहे हैं.