T20 World Cup 2026

इंडियन नेवी ने अरब सागर में दागी एक के बाद एक मिसाइल, घबरा गया पाकिस्तान

Indian Navy Missile Firings in Arabian Sea: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास कर रही है. नेवी ने अरब सागर में मिसाइलें दागकर अपनी ताकत दिखाई.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Indian Navy Missile Firings in Arabian Sea: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपना ऑपरेशन और तेज कर दिया है. नेवी इंडियन एक्सक्लूसिव जोन में व्यापाक स्तर पर अभ्यास कर रही है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए भारतीय नौसेना समुद्र में अपना दमखम दिखा रही है. 

रक्षा सूत्रों की मानें तो युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी वॉरशिप कई तरह की एंटी शिप ओर एंटी एयरक्रॉफ्ट से लैश हैं. नेवी ने अभ्यास के दौरान अरब सागर में एक के बाद एक कई मिसाइल भी दागी. भारतीय नेवी के अभ्यास से पाकिस्तान में डर का माहौल है. 

इंटरनेशनल समुद्री सीमा भारत ने तैनात की जहाजें

इंडियन नेवी के साथ भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात में इंटरनेशनल समुद्री सीमा में जहाजों की तैनाती कर दी है. नेवी और कोस्टगार्ड मिलकर काम कर रहे हैं. ताकि किसी भी तरह के बड़े खतरे को ताला जा सके. 

रविवार को भारतीय नौसेना ने युद्धपोत से सफलतापूर्वक कई मिसाइलें दागी. इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने दी थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह मिसाइलों का परीक्षण लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमलों के लिए प्लेटफार्मों, प्रणालियों और चालक दल की परिचालन तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए की गई थी.

भारतीय नौसेना ने भारत की सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के दृष्टिकोण से यह युद्यअभ्यास किया था. युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात किया गया था. 

भारतीय नौसेना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- "भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की. भारतीय नौसेना किसी भी समय कहीं भी किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है."