भारत से गोबर की खरीदारी करते हैं ये नामी देश


Babli Rautela
01 May 2025

वैश्विक व्यापार

    दुनिया भर में अलग-अलग वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है, लेकिन गोबर का व्यापार कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक है.

गोबर की मांग

    भारत से कई देश गोबर खरीदते हैं, जो इसे अलग-अलग उद्देश्यों के लिए उपयोग करते हैं.

प्रमुख खरीदार

    कुवैत, यूएई, सऊदी अरब, मालदीव और अमेरिका जैसे देश भारत से गोबर आयात करते हैं.

दूसरे देशों की भागीदारी

    सिंगापुर, नेपाल और चीन भी भारत से बड़ी मात्रा में गोबर खरीदने वाले देशों में शामिल हैं.

गोबर का उपयोग

    विदेशों में गोबर का उपयोग जैविक खाद, कागज निर्माण और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के लिए होता है.

उत्पादन क्षमता

    भारत में 30 करोड़ से अधिक मवेशी हैं, जो रोजाना लाखों टन गोबर उत्पादन करते हैं.

आर्थिक मूल्य

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से गोबर और उससे बने उत्पादों का निर्यात 400 करोड़ रुपये से अधिक का है.

भारत में महत्व

    भारत में गोबर का उपयोग धार्मिक कार्यों, जैविक खेती, ईंधन और हस्तशिल्प में बड़े पैमाने पर किया जाता है.

More Stories