menu-icon
India Daily

पत्नी के बॉडी पार्ट्स के टुकड़े किए, पाउडर बनाया और फिर यहां फेंके, रिटायर्ड फौजी ने किए सनसनीखेज खुलासे

हैदराबाद में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की इस तरह से हत्या की जिसके बारे में सोच कर रूह कांप उठता है. हालांकि आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद भी पुलिस अबतक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. हालांकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पत्नी के बॉडी पार्ट्स के टुकड़े किए, पाउडर बनाया और फिर यहां फेंके, रिटायर्ड फौजी ने किए सनसनीखेज खुलासे
Courtesy: Social Media

Hyderabad Woman Murder: हैदराबाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर, उसके शरीर को टुकड़ों में काट कर कुकर में उबाला और फिर उसके पाउडर बनाकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. इस घटना का खुलासा गुरुवार को राज्य पुलिस द्वारा किया गया. जिसके बाद पुलिस लगातार मृतक के शरीर के टुकड़ों को ढूंढने में लगी है. हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है. 

आरोपी ने अपने पूरे अपराध को कबूल भी कर लिया है लेकिन सबूत ना मिल पाने के कारण आगे की जांच में समस्या हो रही है. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि हम केवल दावों पर भरोसा नहीं कर सकते. हम सभी तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत को इकट्ठा करने की कोशिश में जुटे हैं. 

आरोपी ने बताई पूरी कहानी

आंध्र प्रदेश के सेवानिवृत्त सेना जवान और इस हत्या के आरोपी गुरुमूर्ति ने पूरी सच्चाई को मानते हुए यह दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की.उसके शरीर के कई छोटे टुकड़े किए. छोटे टुकड़े करने के बाद सभी अंगों को कुकर में डालकर उबाला और शहर के बाहरी इलाके में झील में फेंक दिया. आरोपी पति द्वारा किए जा रहे दावों को स्थापित करने के लिए पुलिस लगातार सबूत की पुष्टि करने में जुटी है. पुलिस का मानना है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही यह पता लग पाएगा कि वास्व में वेंकट माधवी के साथ क्या हुआ था. आरोपी द्वारा अपने अपराध को कबूले जाने के बाद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. हालांकि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. 

ना पकड़े जाने की पूरी कोशिश

आरोपी ने बताया कि 16 जनवरी को उसकी अपनी पत्नी से बहस हो गई थी. जिसके बाद हाथापाई के दौरान उसने वेंकट को दीवार से टकरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद पति ने उसके शरीर के सभी अंगों को छोटे टुकरे में काट कर कुकर में उबाल दिया और फिर उसका पाउडर बनाकर झील में फेंक दिया. आरोपी का कहना है कि उसने अपने पकड़े जाने से बचने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए, सारे सबूत मिटा दिए हैं. हालांकि पुलिस को वो प्रेशर कुकर मिला है जिसमें उसके अंगों को उबाला गया था. साथ चाकू भी बरामद किए गए हैं.