Karnataka Crime News: देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से एक होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है. हासन इलाके में एक युवक लोकनाथ ने अपनी पत्नी ममता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. घटना बड़ी इस लिए भी हो जाती है कि वारदात SP ऑफिस में हुई है. घटना सोमवार सुबह की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. संभव है आगे की जांच के लिए पुलिस उसे रिमांड पर ले.
न्यूज एजेंसी ANI से हासन एसपी, मोहम्मद सुजीता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया. महिला का नाम ममता है उसपर उसके पति लोकनाथ ने चाकू से हमला किया है. अभी मामले की जांच की जा रही है.
#WATCH | Hassan, Karnataka: Husband stabs his wife with a knife at the office premises of District Superintendent of Police.
Hassan SP, Mohammad Sujitha says, "A person named Mamata was allegedly stabbed by her husband Loknath...An investigation is underway" pic.twitter.com/JNkr6pCe24— ANI (@ANI) July 1, 2024Also Read
बताया जा रहा है महिला आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने के लिए SP ऑफिस पहुंची थी. यहां आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. लोकनाथ के हमले से ममता जमीन पर गिर पड़ी. उसे देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन खाव गहरा और खून अधिक बह जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, दंपति के बीच 4-5 दिन पहले झगड़ा हुआ था. पहले भी उनके बीच कई बार विवाद होता रहा है. घरेलू मुद्दों को झगड़ा एक रोज काफी बढ़ गया और बात थाने में शिकायत दर्ज कराने तक पहुंच गई. जब महिला SP ऑफिस पहुंची पत्नी से नाराज पति ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. ये जांच का विषय है कि उनसे बीच वास्तविक झगड़ा किस कारण होता था. फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच शुरू की गई है.