अरब सागर के ऊपर बने नए चक्रवाती तूफान, चक्रवात मोन्था के 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा भी मोन्था से प्रभावित हो सकता है.
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और अगले कुछ दिनों में इस दबाव के मजबूत होने की संभावना है.
उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले चक्रवातों के नाम इस क्षेत्र के देशों द्वारा सुझाए गए नामों की सूची में से चुना जाता है. इस बार चक्रवात का नाम मोन्था थाईलैंड ने दिया है. थाईलैंड हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले 13 देशों में शामिल है. थाई भाषा में मोन्था का मतलब खुशबूदार फूल और सुंदर फूल होता है.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: Preparations are underway as a red alert was issued in the state because of Cyclone 'Montha'.
Chief Fire Officer, Ramesh Chandra Majhi, says, "Odisha CM has directed everyone to ensure that no life is harmed. There are 8 red alert districts, and 123… pic.twitter.com/MYIC3ePZyN— ANI (@ANI) October 27, 2025Also Read
उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और एशिया और प्रशांत क्षेत्र (ESCAP) के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग की देखरेख में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा संचालित क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (RSMC), नई दिल्ली
द्वारा रखे जाते हैं.
इस क्षेत्र में चक्रवातों के नाम रखने वाले देशों में बांग्लादेश, इंडिया, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलेंड, यमन, ईरान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल है.
#WATCH | Vizag, Andhra Pradesh: Boats remain anchored at Visakhapatnam fishing harbour as heavy rainfall lashes amid high tidal waves due to cyclone 'Montha'. Fishermen have been advised not to venture into fishing in the Bay of Bengal. pic.twitter.com/8oU9Y5Z7gM
— ANI (@ANI) October 27, 2025
हर देश 13 नामों की सूची देता है और इस तरह कुल 169 नामों की लिस्ट तैयार होती है. जब नया चक्रवात बनता है तो आईएमडी इस लिस्ट में से एक नाम को चुनता है.
चक्रवात मेन्था को लेकर आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के 26 जिलों में से 23 जिलों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चक्रवात मोन्था उत्तर पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है और इसके 28 अक्तूबर को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा से टकराने की संभावना है.
चक्रवात मोन्था के कारण आईएमडी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी में हाई अलर्ट जारी किया है. वहीं चक्रवात के कारण 28 और 29 अक्तूबर को ओडशा के गंजम, गजपति, रायगढ़. कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.