T20 World Cup 2026

अंधविश्वास या साजिश? मंदिर से शिवलिंग चोरी कर ले गया परिवार, फिर बोले- 'सपने में मिला था संकेत'

Gujarat News: गुजरात में रहने वाले एक परिवार ने एक मंदिर से शिवलिंग चुराया था. यह मंदिर द्वारका से 500 किलोमीटर दूर हैं.

Social Media
Princy Sharma

Gujarat Family Steals Shivling: गुजरात के द्वारका से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां एक परिवार ने मंदिर से शिवलिंग चुरा ली. परिवार के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार ने एक मंदिर से शिवलिंग चुराने और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने घर में इसकी प्राण प्रतिष्ठा की. पुलिस ने बताया कि परिवार की एक लड़की को इस बारे में सपना आया था.

द्वारका में हर्षद के प्राचीन भेड़भंजन महादेव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने के बाद, अधिकारियों को शुरू में संदेह था कि इसे समुद्र में फेंक दिया गया है. हालांकि, बाद में पता चला कि द्वारका से 500 किलोमीटर दूर साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के एक परिवार ने इसे चुराया था. 

पुलिस ने दी जानकारी 

प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने पाया कि परिवार की एक लड़की ने एक सपना देखा था जिसमें उसे विश्वास था कि भेड़भंजन महादेव मंदिर के शिवलिंग को घर लाने और इसकी प्राण प्रतिष्ठा करने से उनकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और समृद्धि आएगी.

भतीजी ने देखा था सपना

महेंद्र मकवाना की भतीजी ने सपना देखा था जिसके बाद परिवार ने शिवलिंग चोरी करने का फैसला किया. चोरी को अंजाम देने के लिए, परिवार के सात से आठ सदस्य द्वारका गए और कुछ दिनों तक वहीं रहे. उन्होंने मंदिर की रेकी की और शिवलिंग चुराने के बाद घर लौटकर महाशिवरात्रि पर उसे अपने घर में स्थापित कर दिया.

आठ आरोपी गिरफ्तार

द्वारका एसपी नीतीश पांडे ने बताया, 'हमने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महेंद्र की भतीजी को सपना आया था कि अगर वे हर्षद के भेड़भंजन महादेव के शिवलिंग को अपने घर में स्थापित करेंगे तो इससे सौभाग्य आएगा और परिवार की तरक्की होगी. परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर योजना बनाई और उसे लागू किया.'

उन्होंने बताया कि महेंद्र के अलावा वनराज, मनोज और जगत के रूप में पहचाने गए अन्य आरोपियों के अलावा परिवार की तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चोरी किए गए शिवलिंग को बरामद कर लिया है और उसे द्वारका के मंदिर में फिर से स्थापित कर दिया गया है.