केरल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. बता दें कि ये छापेमारी एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है, जिसमें पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन की कंपनी भी शामिल है. ED के अनुसार, ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले से जुड़ी है.
अधिकारियों का कहना है कि CMRL से कई लोगों को फर्जी खर्चों के नाम पर पैसा ट्रांसफर किया गया है. एजेंसी के अनुसार, वो इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि जब कोई काम ही नहीं था, तो बिजनेस पेमेंट के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से पैसे क्यों ट्रांसफर किए गए.
#WATCH | Kannur: In the Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) case, Enforcement Directorate (ED) is conducting searches at 10 premises in Keralam, including the residences of former Chief Minister and present LoP Pinarayi Vijayan. https://t.co/5KYJNnClr8 pic.twitter.com/nNu8sDcjMU
— ANI (@ANI) May 27, 2026Also Read
बता दें कि वीना विजयन एक IT कंपनी एक्सोलॉजिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं. यह मामला उन आरोपों पर आधारित है कि इस कंपनी को 2018 से 2021 के बीच CMRL से गैर-कानूनी पेमेंट मिले, जबकि कंपनी ने कोई भी आधिकारिक सर्विसेज उपलब्ध नहीं कराई थीं.
VIDEO | Thiruvananthapuram: The Enforcement Directorate on Wednesday conducted searches at the residence of former Kerala chief minister Pinarayi Vijayan and others as part of its investigation into the CMRL money laundering case, officials said. Visuals from Pinarayi Vijayan's… pic.twitter.com/LqNDB1yUwh
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2026
यह मामला साल 2019 में सामने आया था. उस समय आयकर विभाग ने CMRL के ऑफिसेज पर छापेमारी की थी. इसके बाद पिछले साल अप्रैल महीने में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने वीना विजयन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. जनवरी 2024 में, केंद्र सरकार ने इस मामले की गहरी जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद मार्च 2024 में, ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया.