'मेरी जान को है खतरा', JMM को अलविदा कह BJP में आए चाचा चंपई सोरेन ने भतीजे हेमंत पर लगा दिया बड़ा आरोप
Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुरक्षा के लिए दिए गए वाहनों को वापस ले लिया है. ऐसे करके सरकार ने उनकी जान को खतरे में डाल दिया है.
Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को हेमंत सोरेन सरकार पर सुरक्षा वापस लेकर जान जोखिम में डालने का आरोप लगया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटा ली है. मेरी लाइफ रिस्क में डाल दिया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई को हेमंत सरोने ने बताया कि राजनीतिक साजिश के चलते हेंमत सरकार ने उनकी सुरक्षा वाहनों को वापस लिया है.
मेरी जान को खतरा है, चंपई सोरेने ने लगाए आरोप
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा कि जो सुरक्षा वाहन मुझे दिए गए थे झारखंड सरकार ने उन्हें वापस ले लिया है. ऐसा करके सरकार ने मेरे जीवन को खतरे में डाल दिया है. यह एक सोची समझी राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. चंपई सोरेन ने कहा, "मैं झारखंड सरकार के इस कदम से डरता. झारखंड की जनता मुझे सुरक्षा प्रदान करेगी."
चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया है. विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा को जवाब देगी.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के बयान कि बीजेपी ने खरीद लिया है पर पलटवार करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मुझे कोई खरीद नहीं सकता. पार्टी झोड़ने के पीछे की परिस्थितियों को मैंने पहले ही अवगत करा दिया है.
अगस्त में बीजेपी में शामिल हुए थे चंपई सोरेन
अगस्त महीने में चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था. उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे का कारण भी वर्तमान सरकार की कार्यशैली और उनकी नीतियों को बताया था.
2 फरवरी को चंपई सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन के ईडी ने गिरफ्तार किया था. चंपई ने 3 जुलाई को हेमंत के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दिया था. 28 अगस्त को आधिकारिक रूप से चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हुए थे.