नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए आतंकी हमले ने पूरे शहर को दहला दिया. इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वालों में चांदनी चौक के प्रसिद्ध कारोबारी अमर कटारिया (34) भी शामिल थे. परिवार ने उनकी पहचान उनके हाथों पर बने टैटू से की टैटू जिन पर लिखा था “Mom my first love”, “Dad my strength” और उनकी पत्नी का नाम “Kriti” से हुआ.
जानिए कैसे हुआ खुलासा?
अमर कटारिया की जिंदगी परिवार और सपनों से भरी थी. चार साल पहले उन्होंने कृति से शादी की थी और उनका एक तीन साल का बेटा है. वे फार्मास्युटिकल व्यवसाय चलाते थे और बाइकिंग व घूमने के शौकीन थे. उनके पिता जगदीश कटारिया ने बताया, “मंगलवार तड़के अस्पताल से फोन आया. उन्होंने कहा कि एक शव पर ये तीन टैटू मिले हैं. उन्होंने पूछा यह किसका हो सकता है? गले रुंध गए, पर हमने कहा वह हमारा अमर है.”
मौत से पहले बनाई थी ये प्लान?
जगदीश कटारिया की बात सुनकर घर में कोहराम मच गया. मैं, बहन और पत्नी कृति का रो-रोकर बुरा हाल था. परिवार ने हमले को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वालों को इंसान नहीं कहा जा सकता. सोमवार रात अमर अपने परिवार माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ बाहर खाने जाने वाले थे. उन्होंने शाम को पिता से बात करते हुए कहा था, “पापा, मुझे लेते हुए निकलना, साथ चलेंगे.” लेकिन परिवार एक साथ डिनर करने से पहले ही यह भयानक हादसा हो गया.
ब्लास्ट की खबर सुनकर परिवार रातभर अस्पतालों और पुलिस चौकियों के चक्कर लगाता रहा. हालात इतने तनावपूर्ण थे कि कई जगह उन्हें प्रवेश नहीं मिला क्योंकि VIP और पुलिस अधिकारी मौके का निरीक्षण कर रहे थे. आखिरकार सुबह चार बजे के बाद उन्हें अमर का शव दिखाया गया. परिवार ने बताया कि अमर के शरीर पर ज्यादा चोट नहीं थी, लेकिन उनकी गर्दन के पीछे गहरा जख्म था. दोस्तों ने उन्हें एक खुशमिजाज, मददगार और मिलनसार इंसान के रूप में याद किया. जो भी उनसे मिलता, मुस्कान और हंसी लिए बिना नहीं जाता था.