T20 World Cup 2026

अमित शाह से बाबा बालकनाथ की मुलाकात, जानें CM फेस को लेकर तस्वीर कब होगी साफ!

तमाम तरह के सस्पेंस के बीच तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से में मुलाकात की है. संसद भवन में बाबा बालकनाथ और अमित शाह की मुलाकात हुई है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: राजस्थान में ऐतिहासकि जीत हासिल करने के बाद सीएम के चेहरे को लेकर बीजेपी में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. गहलोत सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद बीजेपी आलाकमान की सियासी चुनौती राजस्थान के अगले सीएम चुनने को लेकर है. तमाम तरह के सस्पेंस के बीच तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से में मुलाकात की है. संसद भवन में बाबा बालकनाथ और अमित शाह की मुलाकात हुई है. जिसके बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. बाबा बालकनाथ राजस्थान के सीएम दावेदारों की रेस में बढ़त बनाये हुए है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बाबा बालकनाथ CM फेस के लिए एक सरप्राइजिंग  नाम हो सकता है. 

जानें किसके सर सजेगा राजस्थान का ताज? 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद विधायक दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बाद बाबा बालकनाथ ने भी सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. बाबा बालकनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा बाबा बालकनाथ को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि राजस्थान के सीएम पद का ताज किसको मिलता है. 

जानें चुनावी राज्यो में BJP का कैसा रहा प्रदर्शन?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. ऐसे में अब पार्टी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है. सीएम पद की रेस के बीच पूर्व सीएम रहीं वसुंधरा राजे भी अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों को रात्रिभोज पर आमंत्रित करके सियासी तौर पर बड़ा दांव चला है. ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि राजस्थान में CM पद का ताज किसके सर सजता है.