West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

असम के नगांव गैंगरेप कांड में 'इंसाफ'! मुख्य आरोपी की हुई मौत, भागने के दौरान नदी में कूदा

असम के नागांव जिले में धींग सामूहिक बलात्कार की घटना के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम का शव एक तालाब से बरामद किया गया है. एसपी नागांव स्वप्ननील डेका के मुताबिक जब पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई, तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया था, जहां आज सुबह उसका शव बरामद हुआ है.

Social Media
India Daily Live

देश भर में बलात्कार की कई घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. कोलकाता आरजी कर रेप और हत्या कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि महाराष्ट फिर पुणे और अब असम से ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है, जिसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. असम के नागांव जिले के ढिंग में गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया शुरू किया. इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल इस घटना का एक मुख्य आरोपी भागने के दौरान नदी में कूद गया था  जिससे उसकी मौत हो गई है.

खबरों के मुताबिक 10 कक्षा में पढ़ने वाली लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी शाम के करीब 7 से 8 बजे के बीच तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद हमलावरों ने उसे बोरभेटी इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया. करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने उसे नग्न और बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला. 

 

एक आरोपी की मौत

वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम का शव एक तालाब से बरामद किया है. एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने बताया, 'पुलिस ने इस मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार किया था. जब पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई, तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया. हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है.'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इस भयानक घटना के बाद शुक्रवार को पूरा ढिंग इलाका बंद रहा और स्थानीय निवासियों ने भारी विरोध प्रदर्शन भी किया. ढिंग इलाके में छात्रों और महिलाओं समेत हजारों लोगों ने चक्का जाम किया. पुलिस के अनुसार तीनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था, इस दौरान जब लड़की कोचिंग से लौट रही थी तभी उसको घेर कर सामूहिक रेप जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान लड़की जब बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे एक तालाब के पास फेंक दिया, जहां बाद में लोगों ने उसे बिना कपड़ों के देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को घटना की सूचना दी.

सीएम हिमंत बिस्वा ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

बताया जा रहा है कि लड़की की हालत फिलहाल ठीक नहीं है, उसे चिकित्सा सहायता के लिए ढिंग एफआरयू भेजा गया है. वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी जीपी सिंह को घटनास्थल का दौरा करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

ये भी देखें