menu-icon
India Daily

'चुन चुनकर बदला लेंगे', पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अमित शाह ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को खोज कर निकालेंगे. शाह ने आगे कहा कि जिन लोगों ने यह कायरतापूर्ण हमला किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'चुन चुनकर बदला लेंगे', पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान और हमलावरों को कड़ा संदेश दिया है. अमित शाह ने कहा कि ये मत समझना कि तुम 26 लोगों को मारकर जीत गए. जो लोग आतंक फैला रहे हैं मैं उन सबको बता दूं कि उन्हें जवाब देना होगा.

हमलावरों को खोजकर निकालेंगे
अमित शाह ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को खोज कर निकालेंगे. शाह ने आगे कहा कि जिन लोगों ने यह कायरतापूर्ण हमला किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी ये ना समझें कि उन्होंने युद्ध जीत लिया है. ये जंग अभी खत्म नहीं हुई है. हम चुन-चुनकर बदला लेंगे.

इंच-इंच भूमि से उखाड़ फेंकेंगे आतंकवाद

शाह ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी सरकार है और इस देश की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. शाह ने कहा कि ना केवल भारत के 140 करोड़ लोग बल्कि पूरी दुनिया लामबंद होकर हमारे साथ है.

शाह ने कहा कि मैं आप लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता हमारी लड़ाई जारी रहेगी और आतंकियों को माकूल जवाब दिया जाएगा.