West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

खुशबू सुंदर ने अपनी सास का सपना किया पूरा, PM मोदी से मुलाकात को बताया 'अत्यधिक उत्साह का क्षण'

दक्षिण सिनेमा की नामचीन अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री खुशबू सुंदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी सासू मां की मुलाकात कराई है. खुशबू सुंदर की सासू मां देवनाईचिदंबरम पिल्लई की लंबे समय से पीएम मोदी से मिलने की हार्दिक इच्छा थी. जो अब पूरी हो गई है.  

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: दक्षिण सिनेमा की नामचीन अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री खुशबू सुंदर ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी सासू मां की मुलाकात कराई है. खुशबू सुंदर की सासू मां देवनाईचिदंबरम पिल्लई की लंबे समय से पीएम मोदी से मिलने की हार्दिक इच्छा थी. जो अब पूरी हो गई है.  

'अत्यधिक उत्साह का क्षण.. बिताए गए पल हमेशा रहेगा याद' 

खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा "हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं होगा. मेरी सास श्रीमती देवनैचिदंबरमपिल्लई को इतनी खुशी और खुशी देने के लिए. जो 92 साल की उम्र में भी मोदी की बहुत बड़ी अनुयायी और प्रशंसक हैं. यह उनके लिए अत्यधिक उत्साह का क्षण था क्योंकि कम से कम एक बार उससे मिलना उसका सपना था. हमारे प्रधानमंत्री जो दुनिया में सबसे लोकप्रिय, चहेते और प्रशंसित नेता हैं."

खुशबू सुंदर ने आगे लिखा "उन्होंने बहुत गर्मजोशी और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया. प्रेम और स्नेह से भरे उनके शब्द ऐसे थे जैसे कोई बेटा अपनी मां से बात कर रहा हो. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि युवा और वृद्ध सभी उसका आदर करते हैं और वह धन्य है और ईश्वर द्वारा उन्हें सचमुच चुना गया है. आपकी सम्मानित उपस्थिति में बिताए गए पल हमेशा याद रखे जाएंगे. मैं अपनी सास की आंखों में बच्चों जैसी खुशी की चमक देखती हूं और इस उम्र में उन्हें खुश देखने के अलावा मेरे लिए इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता. प्रधानमंत्री जी आपका सदैव ऋणी रहूंगा."

जानें कौन हैं खुशबू सुंदर? 

अभिनेत्री से राजनेता बनी खुशबू सुंदर राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य है. खुशबू सुंदर बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं. खुशबू सुंदर 13 साल से सक्रिय राजनीति में हैं और बीजेपी में आने से पहले वह कांग्रेस और डीएमके में भी रह चुकी हैं. वह 2010 से 2014 तक डीएमके में रहीं. 2014 में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. 2020 में वह पीएम मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो गई थीं. वह 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. सुदंर ने हिंदी के अलावा कई तेलगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया.