मुंबई: यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में दिल्ली में नानकू और करुण के कॉन्सर्ट में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया. हनी सिंह, जो अपने बोल्ड गानों और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं. उनके नए ट्रैक्स हिट हो रहे हैं और लाइव शो में भीड़ उमड़ रही है. लेकिन दिल्ली के इस इवेंट में उन्होंने ठंड का जिक्र करते हुए कुछ ऐसा कहा, जो कई लोगों को अश्लील और अनुचित लगा.
वीडियो में हनी सिंह कहते सुनाई दिए, 'बहनच**द दिल्ली की ठंड! इसमें गाड़ी में *** में बड़ा मजा आता है, इतनी ठंड में. गाड़ी में सेक्स करो, दिल्ली की ठंड में. कंडोम यूज करो गाइज, प्लीज। प्ले सेफ!' उनका इरादा जेन-जेड को असुरक्षित संबंधों से बचाने का था, लेकिन भाषा और तरीका इतना क्रूड था कि लोगों ने इसे सस्ता और शर्मनाक बताया. सोशल मीडिया पर बवाल मच गया.
जब सफलता सर पर चढ़ जाये, तो यही हाल होता है। कई सालो तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद वापसी की और जैसे ही हिट हुआ वैसे ही बकवास चालू। कितना भी PR कर लो पर सच्चाई ज़्यादा दिन नहीं छुपती। ये इंसान ही गिरा हुआ है। #HoneySingh
— SUMAN SINGH (SIMMY)🇮🇳 (@isumansingh) January 14, 2026
pic.twitter.com/34KkFRge3b
कई यूजर्स ने उन्हें 'हनी सिंह' या 'यो यो हनी सिंह' कहकर ट्रोल किया. कोई बोला- 'ये क्या मैसेज दे रहे हैं युवाओं को?' तो कोई ने लिखा- 'उनके गाने से शुरू हुई अश्लीलता अब स्टेज पर भी पहुंच गई.' कुछ ने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करते हैं और समाज में गलत प्रभाव डाल सकते हैं. कई लोगों ने उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी याद दिलाई, जहां उनके गाने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक थे. कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाया कि 'अब दिल्ली की हर कार 5-स्टार होटल बन जाएगी!' लेकिन ज्यादातर ने आलोचना की और कहा कि मशहूर हस्ती को स्टेज पर जिम्मेदारी से बोलना चाहिए.
विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने सफाई दी कि वे हाल ही में गायनकोलॉजिस्ट्स से मिले थे, जहां पता चला कि युवा असुरक्षित सेक्स की वजह से STDs का शिकार हो रहे हैं. इसलिए उन्होंने जेन-जेड को उनकी ही भाषा में मैसेज देने की कोशिश की कि 'अनप्रोटेक्टेड सेक्स मत करो, कंडोम यूज करो.' लेकिन उन्होंने माना कि उनकी डिलीवरी गलत रही और कई लोगों को बुरा लगा. हनी सिंह ने कहा- 'मैंने किसी को इंसल्ट करने का इरादा नहीं था. ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी, जुबान पर लगाम रखूंगा.'
उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और वादा किया कि आगे से ज्यादा सावधान रहेंगे. ये घटना दिखाती है कि बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में स्टार्स के बयान कितनी जल्दी वायरल हो जाते हैं. हनी सिंह की वापसी शानदार रही, लेकिन ऐसे विवाद उनकी इमेज पर सवाल उठाते हैं. फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं- कुछ उनका बचाव कर रहे हैं कि वो बस मजाकिया अंदाज में मैसेज देना चाहते थे, जबकि दूसरे कह रहे हैं कि अब उनकी 'यो यो एरा' खत्म हो गई.