menu-icon
India Daily

कहां हैं CM विजय के पत्नी-बच्चे? थलपति के शपथ समारोह में नहीं हुए शामिल; सबसे आगे दिखीं 'GF' तृषा कृष्णन

विजय थलपति ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पंद पर शपथ ली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और फोटोज पर नजर डाले तो एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई हैं.अब हर कोई यह जानने चाहता है कि आखिरकार विजय की पत्नी और बच्चें कहां हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
कहां हैं CM विजय के पत्नी-बच्चे? थलपति के शपथ समारोह में नहीं हुए शामिल; सबसे आगे दिखीं 'GF' तृषा कृष्णन
Courtesy: AI

मुंबई: कॉलीवुड के सुपरस्टार, विजय थलपति ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पंद पर शपथ ली है. विजय की चुनावी जीत ने 1967 के बाद साबित कर दिया कि राज्य में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. उन्होंने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को ऐतिहासिक रूप से बदल कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और फोटोज पर नजर डाले तो एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई हैं. यह तब हुआ जब दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें इंटरनेट पर जोरों शोरों से वायरल हो रही हैं. 

इस घटना ने एक बार फिर विजय थलपति की अलग रह रही पत्नी, संगीता सोरनालिंगम और उनके बच्चों पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. विजय थलपति के इस बड़े और ऐतिहासिक पल के बीच, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके परिवार के सदस्य कहां हैं.

कहां है थलापित की पत्नी-बच्चें?

विजय थलपति का परिवार, दोस्त और फैंस इस समय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हर तरफ 'जना नायकन' स्टार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया जा रहा है. हालांकि, इन जश्न के माहौल के बीच, उनके परिवार की चुप्पी ने लोगों के बीच काफी हलचल मचा दी है. न तो उनकी अलग रह रही पत्नी, संगीता सोरनालिंगम ने, और न ही उनके बच्चों—बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा—ने उनके लिए कोई सार्वजनिक बयान या बधाई संदेश जारी किया. 

क्यों शपथ समारोह में शामिल नहीं हुआ परिवार?

बता दें की विजय और संगीता के बड़े बेटे, जेसन इस समय कनाडा में हैं. 2026 की शुरुआत की रिपोर्टों के अनुसार, जेसन फिल्म-निर्माण की पढ़ाई करने के लिए विदेश गए हुए हैं. खास बात यह है कि जिस समय संगीता ने विजय से तलाक के लिए अर्जी दी थी, उसी समय यह खबर भी सामने आई थी कि जेसन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को 'अनफॉलो' कर दिया है. इससे यह अटकलें लगने लगीं कि अपने माता-पिता के इस हाई-प्रोफ़ाइल अलगाव के बीच जेसन अपनी मां का साथ दे रहा है. विजय की अलग रह रही पत्नी, संगीता सोरनालिंगम, कथित तौर पर लंदन में रहती हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है. वह वहीं अपने परिवार बिजनेस को संभालती हैं.