menu-icon
India Daily

Vijay Deverakonda: कब आएगा विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर, नए पोस्टर में मिल गई सारी अपडेट

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंगडम के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. यह फिल्म 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हिंदी भाषी दर्शकों के लिए यह साम्राज्य शीर्षक के साथ रिलीज होगी, जो विश्वासघात की एक भव्य कहानी पेश करेगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
Vijay Deverakonda: कब आएगा विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर, नए पोस्टर में मिल गई सारी अपडेट
Courtesy: Instagram

Vijay Deverakonda: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंगडम के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि किंगडम का आधिकारिक ट्रेलर 26 जुलाई 2025 को तिरुपति में एक भव्य आयोजन के साथ रिलीज होगा. यह फिल्म 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हिंदी भाषी दर्शकों के लिए यह साम्राज्य शीर्षक के साथ रिलीज होगी, जो विश्वासघात की एक भव्य कहानी पेश करेगी.

विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा की. तिरुपति में आयोजित होने वाला यह मेगा इवेंट फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार है. फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले एस. नागा वामसी और साई सौजन्या ने किया है. 

कब रिलीज होगा विजय की फिल्म का ट्रेलर

हिंदी वर्जन को एडवाइज मूवीज के आदित्य भाटिया और अतुल रजनी प्रस्तुत कर रहे हैं, और इसका वितरण उत्तर भारत में एए फिल्म्स द्वारा किया जाएगा. किंगडम की रिलीज पहले 30 मार्च 2025 थी, लेकिन प्रोडक्शन में देरी और भारत-पाक तनाव के कारण इसे पोस्टपोन कर 31 जुलाई को फाइनल किया गया है. 

Vijay Deverakonda
Vijay Deverakonda Instagram

हाल ही में विजय को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह अब ठीक हो रहे हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि विजय जल्द ही तेलुगु में इंटरव्यू के साथ प्रचार अभियान शुरू करेंगे.

किंगडम की कहानी और स्टारकास्ट  

गौतम तिन्नानूरी की डायरेक्टेड किंगडम एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर है, जो भाइयों के बीच के रिश्ते और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है. फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव कांचराना अहम किरदारों में हैं. अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत, और गिरीश गंगाधरन की सिनेमैटोग्राफी फिल्म को भव्य बनाता है. पहले रिलीज हुए गाने हृदयम लोपाला और अन्ना अंतेने ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह जगाया है.