हाल ही में पापा बने विक्की कौशल ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच' में धमाल मचा दिया. कृति सेनन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए विक्की ने ऐसा जवाब दिया कि स्टूडियो में हंसी का ठहाका लग गया. शो का टीजर वायरल हो चुका है और फैंस पूरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. शो गुरुवार को रिलीज होगा. टीजर में विक्की स्टेज पर नमस्ते करते हुए आते हैं.
ट्विंकल मजाक में पूछती हैं, 'यंग गर्ल्स से मिलते कैसे हो?' विक्की ने फटाफट कहा, 'यंग गर्ल्स के तो पैर छू लेता हूं मैं!' यह सुनते ही कृति चुटकी लेती हैं, 'पैर छुओगे तो मार खाओगे!' चारों ने मिलकर विक्की का वायरल 'तौबा तौबा' हुक स्टेप किया. कृति की लव लाइफ पर भी बात हुई. क्रश कौन है? कृति ने कहा, 'इंडस्ट्री से बाहर का है.'
ट्विंकल बोलीं, 'मुझे नाम पता है, लेकिन बोल नहीं सकती!' कमेंट्स में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं- कृति के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया! लेकिन असली हाइलाइट था 'यस या नो' राउंड. काजोल ने अगला सवाल विक्की कौशल से किया और पूछा- 'अच्छा सेक्स या अच्छी बातचीत – क्या ज्यादा जरूरी?' विक्की बिना सोचे 'यस' की तरफ चल पड़े. ट्विंकल भी साथ गईं.
विक्की ने कहा- 'देखो, बातें तो होती रहेंगी!' कृति, काजोल और ट्विंकल हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. विक्की का यह बेबाक अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए. विक्की और कृति की जोड़ी स्क्रीन पर पहली बार आई है. फैंस कह रहे हैं- ये दोनों फिल्म में साथ दिखें तो कमाल होगा! अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं हुई, लेकिन चैट शो में उनकी केमिस्ट्री सुपरहिट लग रही है. विक्की की पत्नी कैटरीना कैफ ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. नई जिम्मेदारी के बावजूद विक्की का ह्यूमर टॉप पर है.
शो में बॉलीवुड की ताजा गॉसिप, मजेदार खेल और खुली बातें होंगी. काजोल और ट्विंकल की मस्ती तो फेमस है ही. कृति ने अपनी फिटनेस और डेटिंग लाइफ पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में बात की. विक्की ने बताया कि पापा बनने के बाद नींद कम हो गई, लेकिन खुशी डबल हो गई. नेटीजन्स कमेंट्स में लिख रहे हैं- 'विक्की का स्वैग लेवल 1000!', 'कृति-विक्की की जोड़ी फिल्म में चाहिए!', 'ट्विंकल-काजोल का शो हमेशा धमाका करता है!'