मुंबई: मुंबई में रविवार को 'एक दिन' नाम का खास म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया. आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' की प्रमोशन के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था. इस इवेंट में आमिर खान इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने टी-शर्ट से आंसू पोछे. उनके बेटे जुनैद खान और फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी उनके बगल में बैठी थीं.
इवेंट के दौरान एक स्क्रीन पर फिल्म का कोई खास मोमेंट दिखाया गया. उसे देखते ही आमिर भावुक हो उठे. कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें आमिर आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं. साई पल्लवी और जुनैद उन्हें सांत्वना देते दिखे. स्टेज पर आमिर खान ने साई पल्लवी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा- 'साई ने इतना शानदार काम किया है कि आप हैरान रह जाएंगे. मेरे लिए साई आज हमारे देश की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं.'
Aamir Khan just said it straight at the Ek Din promotion event: "Sai is the best actress we have in our country.”
That says everything.
A statement that big...from someone that big..
Sai Pallavi's Bollywood Debut movie 'Ek Din' arrives on May 1st 🤍@Sai_Pallavi92… pic.twitter.com/WvVqumSGGz— SaiPallaviCanvas (@pallavicanvas) April 26, 2026Also Read
साई पल्लवी ये सुनकर मुस्कुराईं और आमिर का शुक्रिया अदा किया. जब उनसे उनके बेटे जुनैद खान की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'जुनैद ने भी ठीक-ठाक किया है. वो मेरा बेटा है तो ज्यादा कुछ बोल नहीं सकता.'
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के पूरे कास्ट ने कमाल का काम किया है और उन्हें सभी के लिए बहुत खुशी है. 'एक दिन' फिल्म 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का ऑफिशियल रीमेक है. इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. यह साई पल्लवी की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म है. वे पहले मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
फिल्म जापान की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुई है और यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक खास दिन की कहानी है जो सब कुछ बदल देती है. फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इवेंट 'एक दिन की महफिल' में लाइव परफॉर्मेंस और म्यूजिक का मजा लिया गया. आमिर खान ने इस मौके पर अपनी खुशी और गर्व दोनों जाहिर किए.
साई पल्लवी ने भी इवेंट में हिंदी में छोटा सा स्पीच दिया. उन्होंने अपनी हिंदी की कमजोरी के लिए माफी मांगी और दर्शकों का शुक्रिया कहा. उनका यह प्रयास भी दर्शकों को बहुत पसंद आया. आमिर खान प्रोडक्शंस की यह फिल्म काफी चर्चा में है. जुनैद खान की दूसरी फिल्म होने के कारण पिता आमिर का इमोशनल होना स्वाभाविक लग रहा है.
ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शक कहानी के जापानी बैकड्रॉप और रोमांटिक वाइब्स को पसंद कर रहे हैं. 'एक दिन की महफिल' इवेंट ने फिल्म की रिलीज से पहले अच्छा प्रमोशन किया. आमिर का इमोशनल होना और साई पल्लवी की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फिल्म प्रेमी अब 1 मई का इंतजार कर रहे हैं, जब ये दिल छू लेने वाली कहानी बड़े पर्दे पर आएगी.