menu-icon
India Daily

टीवी टीआरपी रिपोर्ट में इस बार 'अनुपमा' और 'बिग बॉस 19' का जलवा, नीचे खिचका ये पॉपुलर शो

अनुपमा का फैमिली ड्रामा, इमोशनल ट्विस्ट और स्ट्रॉन्ग मैसेजेज दर्शकों को बांधे रख रहे हैं. वीक 43 में भी ये लीडर थी और इस बार भी कोई हिला नहीं पाया. इसके अलावा 'बिग बॉस 19' के अंदर मचे हंगामे से शो ने भी अपनी पोजीशन बरकरार रखी है.

antima
Edited By: Antima Pal
टीवी टीआरपी रिपोर्ट में इस बार 'अनुपमा' और 'बिग बॉस 19' का जलवा, नीचे खिचका ये पॉपुलर शो
Courtesy: x

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते का इंतजार टीआरपी रिपोर्ट का रहता है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने वीक 44 की रेटिंग्स जारी कर दी हैं. अनुपमा ने एक बार फिर नंबर वन का ताज पहना, जबकि बिग बॉस 19 ने सारे ड्रामे के बीच अपनी पोजीशन कायम रखी. दूसरी ओर यह रिश्ता क्या कहलाता है और पति पत्नी और पंगा को बड़ा झटका लगा है. 

अनुपमा ने फिर साबित किया कि वो ही असली 'क्वीन' हैं. रूपाली गांगुली की ये स्टार प्लस शो वीक 44 में 2.5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी रही. दूसरे नंबर पर आई 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2', जो 2.3 पॉइंट्स के साथ मजबूती से खड़ी है. ये रीमेक शो बालाजी टेलीफिल्म्स का है, जहां एकता कपूर की पुरानी हिट को नया रंग मिला है. सास-बहू की जंग और फैमिली पॉलिटिक्स ने इसे पॉपुलर बनाया. राम कपूर और किरण खेर की यादें ताजा कर ये शो युवाओं को भी खींच रहा है.

'अनुपमा' और 'बिग बॉस 19' का जलवा

तीसरे और चौथे स्पॉट पर उड़ने की आशा (2.1 पॉइंट्स) और तुम से तुम तक (2.0 पॉइंट्स) ने अपनी जगहें बरकरार रखीं. उड़ने की आशा में कंचन और सचिन का रोमांस दर्शकों का फेवरेट है, जबकि तुम से तुम तक का नया ट्विस्ट लव ट्रायंगल ने हलचल मचा दी. लेकिन YRKKH को बड़ा झटका लगा है. शाही अरमान की ये स्टार प्लस शो वीक 43 में 5th थी, लेकिन अब 6th पर खिसक गई. रेटिंग 1.9 पॉइंट्स रही.

'तारक मेहता' ने किया कमबैक

लेटेस्ट ट्रैक में अभिमन्यु-अक्षरा का ड्रामा तो चला, लेकिन व्यूअर्स को कुछ नया चाहिए लगता है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कमबैक किया. 1.95 पॉइंट्स के साथ ये 5th पर चढ़ आ गया. सोनी सब का ये फनी शो गोकुलधाम सोसाइटी के हंसी-मजाक से कभी फेल नहीं होता. जेठालाल की नई मिसेजी और बापूजी के जोक्स ने रेटिंग्स बूस्ट की. 

सलमान खान होस्टेड ये रियलिटी शो 1.8 पॉइंट्स के साथ टॉप 10 में अपनी जगह टिका रहा. वाइल्डकार्ड एंट्रीज, फाइट्स और रोमांस ने हंगामा मचाया. पति पत्नी और पंगा को भी गिरावट का सामना करना पड़ा. ये शो 10th पर आ गया, रेटिंग 1.7। कंटेस्टेंट्स के पंगे तो हिट हैं, लेकिन रेगुलर फॉर्मूला बोर कर रहा है.