Thamma Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने दूसरे दिन 'मालिक', 'देवा' को दी मात, जानें कितने नोट छापे?
Thamma Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए रखी. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 'थामा' ने दूसरे दिन रात 11 बजे तक लगभग 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Thamma Box Office Collection Day 2: 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए रखी. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 'थामा' ने दूसरे दिन रात 11 बजे तक लगभग 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 42.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि दर्शकों के बीच 'थामा' का जादू बरकरार है.
'मालिक' और 'देवा' को पछाड़ा
'थामा' ने न सिर्फ पहले दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त किए, बल्कि दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा. इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई राजकुमार राव की गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'मालिक' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. कोइमोई के अनुसार 'मालिक' ने भारत में कुल 26.36 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'थामा' ने यह आंकड़ा दो दिनों में ही पार कर लिया. इतना ही नहीं शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के 33.97 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी 'थामा' ने मात दे दी. यह उपलब्धि 'थामा' की लोकप्रियता और दर्शकों के उत्साह को दर्शाती है.
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म अपने अनोखे कथानक और दमदार अभिनय के लिए चर्चा में है. दर्शकों को फिल्म की कहानी और किरदारों ने खूब प्रभावित किया है. पहले दिन की तुलना में भले ही दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी कमी आई, लेकिन यह आंकड़ा अब भी शानदार है. 'थामा' की यह रफ्तार बताती है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 'थामा' की यह शुरुआत न सिर्फ आयुष्मान खुराना के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.
और पढ़ें
- Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Date: डबल कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के साथ... किस किसको प्यार करूं 2 से वापसी करेंगे कपिल शर्मा
- Bigg Boss बना रहा है लोगों को बेवकूफ? नॉमिनेशन टास्क पर एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने उठाए सवाल, खोल दी मेकर्स की पोल-पट्टी!
- रात गई बात गई... पार्टनर की बेवफाई का ट्विंकल खन्ना को नहीं पड़ता फर्क! देखते रह गए काजोल और जान्हवी कपूर