menu-icon
India Daily

तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट से पहले थलापति विजय के घर दिखा खुशनुमा माहौल, खुशी से झूमता दिखा परिवार

तमिलनाडु चुनावों में विजय की बढ़त के बीच उनके घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला. परिवार ने डांस और खुशी के साथ इस खास पल को यादगार बना दिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट से पहले थलापति विजय के घर दिखा खुशनुमा माहौल, खुशी से झूमता दिखा परिवार
Courtesy: X (@KVFC_Official)

तमिलनाडु की राजनीति इस समय इतिहास के एक खास मोड़ पर खड़ी है. जहां एक तरफ चुनावी नतीजों ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा भावुक पल सामने आया है जिसने लाखों दिलों को छू लिया है. थलपति विजय की जीत की खबरों के बीच उनके घर से सामने आई खुशी की तस्वीरों ने यह दिखा दिया कि यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि एक परिवार की खुशी भी है.

विजय की जीत की खबर जैसे ही मजबूत होती गई, उनके घर में जश्न शुरू हो गया. करीबी सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए और इस खास मौके को डांस और संगीत के साथ सेलिब्रेट किया. यह कोई बड़ा सार्वजनिक आयोजन नहीं था, बल्कि एक निजी और दिल से जुड़ा हुआ पल था.

परिवार के साथ विजय का भावुक पल

विजय अपने परिवार के काफी करीब माने जाते हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. लेकिन इस बार जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने उनके जीवन का एक अलग ही पहलू दिखाया. परिवार के लोग एक दूसरे को गले लगाते नजर आए और जीत की खुशी को पूरे दिल से महसूस करते दिखे.

फैंस के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि उन्हें विजय की निजी दुनिया की झलक देखने को मिली है. आमतौर पर स्टार्स की जिंदगी का यह हिस्सा लोगों के सामने नहीं आता. लेकिन इस बार इस जश्न ने यह दिखाया कि एक बड़ी सफलता के पीछे परिवार का कितना बड़ा योगदान होता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जश्न का वीडियो

जैसे ही इस जश्न के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. फैंस ने इसे जमकर शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की. कई लोगों ने इसे विजय की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी जश्न का माहौल देखने को मिला. तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में भी फैंस सड़कों पर उतर आए और जीत की खुशी मनाई. यह साफ दिखाता है कि विजय की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही.

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है. पार्टी करीब 109 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं AIADMK गठबंधन 62 सीटों पर और DMK गठबंधन 41 सीटों पर आगे बताया जा रहा है. इन आंकड़ों ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है.