menu-icon
India Daily

Tamil Nadu Election: 'विजय की पार्टी हार रही...', नतीजों से पहले ही अफवाह सुनकर सुपरस्टार थलपति के फैन ने काटा गला

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले का रहने वाला 28 वर्षीय युवक महेंद्रन विजय का बड़ा फैन था. मतगणना शुरू होने से पहले कुछ अफवाहें फैल गईं कि विजय की पार्टी हार रही है. इन अफवाहों पर यकीन करते हुए महेंद्रन ने गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर दी.

antima
Edited By: Antima Pal
Tamil Nadu Election: 'विजय की पार्टी हार रही...', नतीजों से पहले ही अफवाह सुनकर सुपरस्टार थलपति के फैन ने काटा गला
Courtesy: x

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती चल रही है. फिल्मी सुपरस्टार थलपति विजय की नई पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम इस बार शानदार प्रदर्शन कर रही है. शुरुआती रुझानों में पार्टी 234 सीटों वाली विधानसभा में 112 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एआईएडीएमके गठबंधन 75 और डीएमके गठबंधन 50 सीटों पर है. ऐसा लग रहा है कि तमिलनाडु में सत्ता बदलने वाली है और थलपति विजय की पार्टी मजबूत स्थिति में है. लेकिन नतीजों से पहले एक दुखद घटना ने सबको चौंका दिया.

अफवाह सुनकर सुपरस्टार थलपति के फैन ने काटा गला

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले का रहने वाला 28 वर्षीय युवक महेंद्रन विजय का बड़ा फैन था. मतगणना शुरू होने से पहले कुछ अफवाहें फैल गईं कि विजय की पार्टी हार रही है. इन अफवाहों पर यकीन करते हुए महेंद्रन ने गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर दी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्रन ने चाकू से अपना गला काट लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. उसके परिवार ने बताया कि वह विजय की रैलियों में भी शामिल होता था और अपने हीरो की जीत का बहुत सपना देख रहा था. अफवाह सुनकर वह इतना घबरा गया कि उसने यह कदम उठा लिया.

TVK अच्छी बढ़त बनाए हुए

थलपति विजय पिछले 36 साल से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी फैन फॉलोइंग पूरे तमिलनाडु में बहुत बड़ी है. चुनाव प्रचार के दौरान उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ती थी. कई युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. TVK ने इस बार पहली बार चुनाव लड़ा है. पार्टी ने भ्रष्टाचार, युवा बेरोजगारी और तमिल संस्कृति के मुद्दों पर वादे किए थे. विजय खुद कई जगहों पर रोड शो करके वोट मांग रहे थे. अभी तक के रुझानों से साफ है कि TVK अच्छी बढ़त बनाए हुए है. 

अगर यही रुझान बने रहे तो विजय की पार्टी बहुमत के करीब पहुंच सकती है. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तय दिख रहा है. महेंद्रन की यह घटना फैंस के पागलपन को दिखाती है. कई लोग कह रहे हैं कि चुनावी नतीजों को लेकर ऐसी अफवाहें फैलाना गलत है. इससे युवाओं के मन पर बुरा असर पड़ता है.
विजय के फैंस अब राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि रुझान उनकी पार्टी के पक्ष में हैं.