menu-icon
India Daily

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में रोमांस करते रंगे हाथों पकड़े गए एस्ट्रोनॉमर के CEO और HR, अब कंपनी ने लिया बड़ा एक्शन

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान 'किस कैम' पर रिकॉर्ड हुए एक वायरल वीडियो में नजर आने के बाद डेटा एनालिटिक्स फर्म एस्ट्रोनॉमर ने अपने सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट को छुट्टी पर भेज दिया है.

Yogita Tyagi
Edited By: Yogita Tyagi
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में रोमांस करते रंगे हाथों पकड़े गए एस्ट्रोनॉमर के CEO और HR, अब कंपनी ने लिया बड़ा एक्शन

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के हालिया कॉन्सर्ट में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन को विवादों में ला दिया है. वीडियो में बायरन अपनी कंपनी की एचआर हेड क्रिस्टिन कैबट के साथ दिखाई दे रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने उन्हें तत्काल छुट्टी पर भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

यह वीडियो उस समय रिकॉर्ड हुआ जब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान ‘किस कैम’ अचानक एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट की ओर घूम गया. कैमरे में दोनों कडलिंग करते नजर आए, जिसके बाद उन्होंने कैमरे से चेहरा छिपाने की कोशिश की. मंच पर मौजूद सिंगर क्रिस मार्टिन भी इस घटना से असमंजस में दिखे. उन्होंने माइक पर मजाकिया अंदाज में कहा, "या तो ये दोनों एक-दूसरे के साथ हैं, या फिर बहुत शर्मीले हैं."

सोशल मीडिया लोगों ने लगाई लताड़ 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. खास बात यह है कि एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट दोनों ही शादीशुदा हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है. बायरन दो बच्चों के पिता हैं और अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं.

 एक्स पर जारी किया बयान 

टेक्नोलॉजी फर्म एस्ट्रोनॉमर ने एक्स पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और सह-संस्थापक पीट डेजॉय को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है. साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. बता दें, एंडी बायरन ने जुलाई 2023 में एस्ट्रोनॉमर के सीईओ का पद संभाला था. यह कंपनी डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में काम करती है और इसकी अनुमानित वैल्यू 11 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है.