IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट्स के बाद इस हसीना की आफत में आई जान! जिंदगी बचाने के लिए अब करेंगी ये काम

बोल्ड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा हमेशा अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

x
Antima Pal

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने फैसला किया है कि वे अपने ब्रेस्ट इंप्लांट्स को हमेशा के लिए हटवा देंगी. वजह है महीनों से चल रहा गंभीर दर्द. शर्लिन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इस पर्सनल हेल्थ जर्नी के बारे में खुलकर बात की.

शर्लिन हमेशा से अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में ओपन रही हैं. लेकिन अब वे कहती हैं कि बड़े और भारी इंप्लांट्स उनकी सेहत के लिए मुसीबत बन गए हैं. वे बताती हैं, 'पिछले कुछ महीनों से मुझे लगातार पीठ में दर्द, छाती में दर्द, कंधों में दर्द और छाती पर भारी प्रेशर महसूस हो रहा है. कई डॉक्टरों से जांच और सलाह के बाद पता चला कि ये सब मेरे हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट्स की वजह से है.'

हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट्स के बाद इस हसीना की आफत में आई जान!

वीडियो में शर्लिन आगे कहती हैं- 'अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए और जीवन में चुस्ती, स्टैमिना और एनर्जी वापस लाने के लिए मैंने इंप्लांट्स हटाने का फैसला किया है.' वे इसे 'एक्सेस बॅगेज' से मुक्त होने की तरह देख रही हैं. शर्लिन का कहना है कि अब वे नैचुरल लाइफ जीना चाहती हैं, बिना किसी अतिरिक्त बोझ के. 

'लाइव लाइफ विद नो एक्सेस बॅगेज!'

अब सर्जरी के बाद वे फिट और एक्टिव लाइफ की उम्मीद कर रही हैं. फैंस शर्लिन की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दे रही हैं. शर्लिन ने वीडियो में मुस्कुराते हुए कहा, 'लाइव लाइफ विद नो एक्सेस बॅगेज!' यानी जीवन को बिना अतिरिक्त बोझ के जियो.