T20 World Cup 2026

Kathal: नेशनल अवार्ड में सान्या मल्होत्रा की 'कटहल' का बजा डंका तो फूली नहीं समाई प्रोड्यूसर एकता कपूर, जानें क्या कहा?

71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री' ने बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीतकर तहलका मचा दिया. यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म मई 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. मध्य प्रदेश के काल्पनिक शहर मोबा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने नौकरशाही और राजनीति पर अपने तीखे कटाक्ष के लिए खूब वाहवाही बटोरी.

social media
Antima Pal

Kathal Wins National Award: 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री' ने बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीतकर तहलका मचा दिया. यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म मई 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. मध्य प्रदेश के काल्पनिक शहर मोबा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने नौकरशाही और राजनीति पर अपने तीखे कटाक्ष के लिए खूब वाहवाही बटोरी. इस जीत पर फिल्म की निर्माता एकता कपूर, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने अपनी खुशी जाहिर की है.

नेशनल अवार्ड में 'कटहल' का बजा डंका तो फूली नहीं समाई प्रोड्यूसर

सान्या मल्होत्रा ने फिल्म में डीएसपी महिमा बासोर का किरदार निभाया, जो एक स्थानीय राजनेता के गायब हुए कटहल के पेड़ों के अनोखे मामले को सुलझाने की कोशिश करती है. फिल्म की अनूठी कहानी और सामाजिक टिप्पणी ने दर्शकों और जूरी दोनों का दिल जीत लिया. सान्या ने इस जीत पर कहा, 'कटहल' मेरे लिए बहुत खास रही है. मैं गुनीत मोंगा, अचिन जैन और पूरी टीम की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. यह पुरस्कार मुझे और बेहतर कहानियों के लिए प्रेरित करता है.'

निर्माता गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत के दिल से निकली कहानी को सम्मान मिलना हर उस आवाज की जीत है, जो सुनी जानी चाहिए. 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिलना गर्व का पल है.' उन्होंने निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा और लेखक अशोक मिश्रा की तारीफ की, जिन्होंने इस कहानी को इतना बेहतरीन बनाया. एकता कपूर ने भी भावुक होकर कहा 'कटहल' एक अनोखी और साहसी कहानी थी. यह जीत हमारी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.' 'कटहल' में सान्या के साथ अनंत वी जोशी, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है.