71th National Film Awards Best Actor: 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड की अनाउसमेंस शुक्रवार को हुई, जिसमें शाहरुख खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता. इस जीत ने उनके 33 साल के करियर में पहला नेशनल अवार्ड दिलाया. 'जवान' के निर्देशक एटली ने शनिवार 2 अगस्त को शाहरुख को इस उपलब्धि पर भावुक अंदाज में बधाई दी. विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता.
33 साल में 'जवान' को मिला पहला नेशनल अवार्ड
एटली, जो शाहरुख के बड़े फैन हैं, ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं बेहद खुश और भावुक हूं कि शाहरुख सर को 'जवान' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का पल है.' 2023 में रिलीज हुई 'जवान' एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा थी, जिसने दर्शकों और आलोचकों का दिल जीता. शाहरुख के दमदार अभिनय और एटली के निर्देशन ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी दिलाई.
'जवान' में शाहरुख ने एक ऐसे किरदार को जिंदा किया, जिसने देशभक्ति और एक्शन का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश किया. उनकी परफॉर्मेंस को हर तरफ सराहा गया और यह पुरस्कार उनकी मेहनत का सच्चा सम्मान है. एटली ने शाहरुख के साथ काम करने को अपने करियर का सबसे यादगार अनुभव बताया और कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी खास है.
नेशनल फिल्म अवार्ड में रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी ने भी लहराया परचम
रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी की जीत ने भी समारोह में चार चांद लगाए. रानी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में एक मां की इमोशनल लड़ाई को बखूबी दर्शाया, जबकि विक्रांत ने '12वीं फेल' में एक साधारण छात्र की प्रेरक कहानी को जिंदा किया. इन सभी सितारों की उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को उजागर किया. शाहरुख के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी इस जीत का जश्न मना रहे हैं, और एटली का यह भावुक संदेश उनके लिए एक खास तोहफा है. 'जवान' की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शाहरुख खान का जादू आज भी बरकरार है.