'क्योंकि मैंने ममता बनर्जी को...', सुवेंदु अधिकारी ने बताया क्यों की गई उनके पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या

बुधवार देर रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

x
Sagar Bhardwaj

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा का दौर जारी है. बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी. चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि मैंने ममता बनर्जी को हराया है.

भवानीपुर से ममता की हार इस हत्या की वजह

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से इस हत्या को अंजाम दिया गया उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की भवानीपुर से हार इस हत्या की वजह हो सकती है. उधर चंद्रनाथ रथ की मां ने कहा कि इस हत्या का बदला मेरे बेटे की हत्या कर लिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने पहले धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद कोई बचा नहीं पाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया

रथ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उन्हें चार गोलियां लगी थीं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया है.