menu-icon
India Daily

आलिया भट्ट ने खोला राज, रणबीर कपूर क्यों नहीं फॉलो करने देते अपना सीक्रेट इंस्टा अकाउंट?

हाल ही में एक इवेंट में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है. हालांकि उस अकाउंट को आलिया भट्ट भी फॉलो नहीं करती है. चलिए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह...

antima
Edited By: Antima Pal
आलिया भट्ट ने खोला राज, रणबीर कपूर क्यों नहीं फॉलो करने देते अपना सीक्रेट इंस्टा अकाउंट?
Courtesy: pinterest

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों दुबई में हैं. दोनों ने लग्जरी प्रॉपर्टी कंपनी डीएएमएसी के नए प्रोजेक्ट 'डीएएमएसी आइलैंड्स 2' के लॉन्च इवेंट में शिरकत की. इसी कार्यक्रम में रणबीर ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खुलासा किया. आलिया ने मजेदार अंदाज में बताया कि रणबीर उन्हें भी अपना यह अकाउंट फॉलो करने की इजाजत नहीं देते. आइए जानते हैं पूरी बात...

इवेंट में एक रिपोर्टर ने रणबीर से पूछा- 'क्या आप इंस्टाग्राम पर हैं?' रणबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आधिकारिक तौर पर नहीं, मेरे पास एक फिनस्टा अकाउंट है.' फिनस्टा यानी फेक इंस्टा, जहां लोग बिना पहचान बताए पोस्ट करते हैं. रणबीर ने बताया, 'दुनिया में इतने कमाल के लोग हैं, जो प्रेरणादायक काम करते हैं. मैं उन्हें फॉलो करना चाहता हूं. लेकिन एक्टर होने की वजह से मैं आधिकारिक अकाउंट नहीं रखना चाहता.'

'मैं पब्लिक फिगर बनकर इंस्टाग्राम पर आया'

रणबीर ने आगे कहा, 'अगर मैं पब्लिक फिगर बनकर इंस्टाग्राम पर आया, तो मुझे खुद को दुनिया के सामने दिखाने की जिम्मेदारी होगी. लेकिन मेरे पास तो एक्टिंग है, फिल्में हैं. इसी माध्यम से मैं खुद को दुनिया को दिखा रहा हूं. यह मेरे लिए काफी है.' उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे.

आलिया भट्ट ने हंसते हुए खुलासा किया, 'उनका फिनस्टा अकाउंट है, लेकिन कोई फॉलोअर नहीं है. मैं भी फॉलो नहीं कर सकती.' फिर उन्होंने मजाक में कहा, 'वहां सिर्फ एक रील है, जिसमें राहा है.' राहा रणबीर-आलिया की बेटी है, जो अभी दो साल की है. फैंस को सुनकर लगा कि रणबीर अपनी फैमिली प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं. वह सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहते, ताकि निजी जिंदगी निजी रहे.

रणबीर हमेशा से सोशल मीडिया से दूर रहे हैं. वह कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं चलाते. फैंस उन्हें सिर्फ फिल्मों, इवेंट्स या पैपराजी फोटोज में देख पाते हैं. आलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वह अपनी फिल्मों, ट्रैवल और फैमिली की झलकियां शेयर करती रहती हैं. लेकिन रणबीर का मानना है कि एक्टिंग ही उनका असली प्लेटफॉर्म है. दुबई इवेंट में दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे. आलिया ने यैलो ड्रेस पहनी, जबकि रणबीर ब्लैक सूट में थे. 

इवेंट के बाद दोनों ने फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बता दें कि रणबीर कपूर  की आने वाली फिल्में 'रामायण', 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' हैं. फैंस को इंतजार है कि बड़े पर्दे पर रणबीर क्या जादू दिखाएंगे. आलिया की 'जिगरा' हाल ही में रिलीज हुई है. अब वह 'अल्फा' में नजर आएंगी