menu-icon
India Daily

रणबीर कपूर ने रचा इतिहास! 'राम' बनते ही टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में हुए शामिल

रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाते ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है. टाइम मैगजीन ने अपनी साल 2026 की '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की प्रतिष्ठित सूची में रणबीर को जगह दी है. 

antima
Edited By: Antima Pal
रणबीर कपूर ने रचा इतिहास! 'राम' बनते ही टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में हुए शामिल
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाते ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है. टाइम मैगजीन ने अपनी साल 2026 की '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की प्रतिष्ठित सूची में रणबीर को जगह दी है. 

रणबीर कपूर ने रचा इतिहास!

सबसे खास बात यह है कि वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं. टाइम मैगजीन की यह वार्षिक लिस्ट दुनिया भर के लीडर्स, आर्टिस्ट, इनोवेटर्स और चेंजमेकर्स को सम्मानित करती है. इस साल रणबीर कपूर को 'आर्टिस्ट्स' कैटेगरी में चुना गया है. उनकी प्रोफाइल लिखी है एक्टर आयुष्मान खुराना ने, जो खुद साल 2020 में इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.

टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में हुए शामिल

आयुष्मान ने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा कि रणबीर वो एक्टर हैं जो लीगेसी का पीछा नहीं करते, बल्कि हर फिल्म में नया रिस्क लेते हैं और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जा रहे हैं. उन्होंने रणबीर को 'इवॉल्विंग इंडिया' का प्रतिनिधि बताया. 

रामायण को लेकर काफी चर्चा में एक्टर

रणबीर कपूर इन दिनों रामायण को लेकर काफी चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर लॉर्ड राम बनेंगे, जबकि यश रावण का रोल निभा रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. रामायण दो पार्ट्स में आएगी – पहला पार्ट 2026 में और दूसरा 2027 में रिलीज होगा.

'लव एंड वॉर' और 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी आएंगे नजर

इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बनाता है. रणबीर के पास और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी नजर आएंगे. उनकी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं, बल्कि कहानी और परफॉर्मेंस के लिए भी सराही जाती हैं.

'एनिमल', 'ब्रह्मास्त्र' और 'संजू' जैसी फिल्मों से वे दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं. टाइम लिस्ट में रणबीर के अलावा अन्य भारतीय नामों में गूगल के CEO सुंदर पिचाई और मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना शामिल हैं. सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक रणबीर को बधाई दे रहे हैं.