लारा दत्ता के जन्मदिन पर देखें बर्थडे गर्ल की ये धमाकेदार फिल्में
Babli Rautela
16 Apr 2026
डॉन 2: द किंग इज बैक
लारा दत्ता इस शाहरुख खान स्टारर एक्शन-थ्रिलर में आयशा के रोल में नजर आती हैं. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है.
हाउसफुल
साजिद खान द्वारा निर्देशित इस सुपरहिट कॉमेडी में लारा गुजराती लड़की का किरदार निभाती हैं, फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.
भागम भाग
प्रियदर्शन की इस फिल्म में लारा मानसिक रूप से परेशान और आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती का रोल करती हैं. Amazon Prime Video पर यह आसानी से देखी जा सकती है.
नो एंट्री
2005 में रिलीज हुई इस हिट कॉमेडी में लारा एक ड्रामेबाज पंजाबी पत्नी का रोल निभाती हैं, यह फिल्म Amazon Prime Video और YouTube पर उपलब्ध है.
चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली
सोनीLIV पर उपलब्ध इस मिस्ट्री वेब सीरीज में लारा एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभाती हैं.
कौन बनेगी शिखरवती
इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में लारा एक रॉयल फैमिली की सदस्य के रूप में नजर आती हैं. हल्का-फुल्का माहौल और दिलचस्प ट्विस्ट्स के साथ यह SonyLIV या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बिंज वॉचिंग के लिए बेस्ट है.
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड
2024 की इस वेब सीरीज में लारा एक मजबूत महिला किरदार में दिखीं. JioCinema पर उपलब्ध यह सीरीज सोशल-थ्रिलर फैंस को पसंद आएगी.