अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, ऐसा करने वाले बने दूसरे बॉलीवुड स्टार
अयोध्या में रणबीर की इस इन्वेस्टमेंट को उनके राम भक्ति और शहर के प्रति लगाव का प्रतीक माना जा रहा है. मार्च 2026 में अमिताभ बच्चन ने भी HoABL से ही 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी. अब रणबीर के शामिल होने से प्रोजेक्ट की लोकप्रियता और बढ़ गई है. 'द सरयू' प्लॉटेड डेवलपमेंट है.
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में 3.31 करोड़ रुपये में जमीन खरीद ली है. हाउस ऑफ अभिनंदन लोधा (HoABL) द्वारा विकसित इस प्रोजेक्ट में रणबीर दूसरी बड़ी बॉलीवुड हस्ती हैं, जिन्होंने यहां प्रोपर्टी खरीदी है. इससे पहले अमिताभ बच्चन भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो चुके हैं.
रणबीर कपूर ने 'द सरयू' में खरीदी जमीन
कंपनी के मुताबिक रणबीर कपूर ने 'द सरयू' में 2,134 वर्ग फुट की जमीन खरीदी है. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें क्लब हाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और लीला होटल द्वारा संचालित 5 एकड़ का पूरा शाकाहारी लग्जरी होटल भी बनाया जाएगा.
'मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना'
रणबीर कपूर ने इस खरीदारी पर कहा- 'मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इस पुकार का जवाब दिया है. अयोध्या हमारी हिस्ट्री और संस्कृति का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. सरयू में यह जमीन मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बन गई है. HoABL की पूरी डिजिटल प्रक्रिया ने इसे बहुत आसान और पारदर्शी बना दिया.'
राम बनेंगे रणबीर कपूर
यह खबर इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि रणबीर कपूर जल्द ही भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं. नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.
अयोध्या में रणबीर की इस इन्वेस्टमेंट को उनके राम भक्ति और शहर के प्रति लगाव का प्रतीक माना जा रहा है. मार्च 2026 में अमिताभ बच्चन ने भी HoABL से ही 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी. अब रणबीर के शामिल होने से प्रोजेक्ट की लोकप्रियता और बढ़ गई है. 'द सरयू' प्लॉटेड डेवलपमेंट है, जहां लग्जरी सुविधाओं के साथ शांत और पवित्र माहौल मिलेगा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद यहां रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ी है.