West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'हम भूखे नहीं मर रहे थे, बस बर्बाद हो रहे थे..' आर्थिक तंगी के दिनों को याद करके बोले राजकुमार राव

राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर खूब तारीफ बटोर रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अभी हाल ही में राजकुमार राव के पहले के दिनों की बात करें तो एक्टर ने काफी दिन तक आर्थिक तंगी देखी है जिसके बार में अभी हाल ही में एक्टर ने बात भी की.

Social Media
India Daily Live

राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर खूब तारीफ बटोर रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने थिएटर में छप्परफाड़ कमाई की है. राजकुमार राव की गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में होती है जो कि ब्लॉकबस्टर देने के लिए जाने जाते हैं. ये तो रही अभी की बात लेकिन अगर राजकुमार राव के पहले के दिनों की बात करें तो एक्टर ने काफी दिन तक आर्थिक तंगी देखी है जिसके बार में अभी हाल ही में एक्टर ने बात भी की.

राजकुमार राव ने बताया कि वह काफी अच्छी फैमिली से आते हैं और उनके परिवार ने काफी गरीबी देखी, लेकिन कुछ साल ऐसे रहे जब पैसों की तंगी के कारण उनके घरवालों के पास उनकी फीस भरने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे में अभिनेता की कुछ साल तक उनके स्कूल की फीस उनके टीचर्स ने भरी थी.

Rajkummar Rao ने बताई ये बात

Rajkummar Rao ने आगे बताया कि उनकी मां ने उनकी परवरिश के लिए हर मुमकिन प्रयास किया. उनसे जो बन पड़ा वो सब किया फिर चाहे भले उन्हें अपने बुरे वक्त में रिश्तेदारों से पैसे मांगने पड़े उन्होंने वो भी किया. अभिनेता ने बताया कि उस वक्त वो गुड़गांव में रहा करते थे.

राजकुमार राव ने आगे कहा, 'मैं एक जॉइंट फैमिली में पला-बढ़ा हूं, मेरे दो बड़े भाई-बहन हैं. मैं पैसों के साथ बड़ा नहीं हुआ इसलिए पैसों को लेकर हमेशा स्ट्रेस हमेशा बना रहता था. ऐसा नहीं था कि हम भूख से मर रहे थे, बल्कि हम बस बर्बाद हो रहे थे.'

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने न्यूटन, काई पो छे, बधाई दो, स्त्री, स्त्री-2, अलीगढ़ जैसी फिल्मों में काम किया है.