T20 World Cup 2026

Nishaanchi X Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची', जानें ऑडियंस का कैसा रहा रिएक्शन?

अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म 'निशानची' आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. 2006 के कानपुर की गलियों में सेट ये गैंगस्टर ड्रामा ट्विन ब्रदर्स बबलू और डबलू की कहानी बुनता है, जो एक बैंक डकैती के बाद बदले, प्यार और अपराध की भंवर में फंस जाते हैं. डेब्यूंट ऐश्वर्य ठाकरे ने डबल रोल निभाकर सबको हैरान कर दिया है.

social media
Antima Pal

Nishaanchi X Review: अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म 'निशानची' आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. 2006 के कानपुर की गलियों में सेट ये गैंगस्टर ड्रामा ट्विन ब्रदर्स बबलू और डबलू की कहानी बुनता है, जो एक बैंक डकैती के बाद बदले, प्यार और अपराध की भंवर में फंस जाते हैं. डेब्यूंट ऐश्वर्य ठाकरे ने डबल रोल निभाकर सबको हैरान कर दिया है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे का है, लेकिन कश्यप का स्टाइलिश नैरेटिव इसे बांधे रखता है.

फिल्म की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज बैंक हाइस्ट से होती है, जहां बबलू (ऐश्वर्य), उसका ट्विन डबलू और गर्लफ्रेंड रिंकी (वेदिका पिंटो) प्लान फेल हो जाता है. बबलू जेल जाता है, लेकिन बाहर आकर वो 'निशानची' बन जाता है- एक ऐसा शूटर जो कभी चूकता नहीं. बैकग्राउंड में फैमिली फ्यूड्स, बेट्रेयल और कानपुरिया डायलॉग्स का तड़का लगता है. कुमुद मिश्रा विलेन के रोल में शानदार हैं, जबकि विनीत कुमार सिंह और मोहम्मद जीशान अय्यूब सपोर्टिंग कास्ट को मजबूती देते हैं. मोनिका पंवार मां का रोल निभाती हैं, जो इमोशनल डेप्थ ऐड करती हैं.

कुल मिलाकर अगर आपको कश्यप का रॉ स्टाइल पसंद है, तो 'निशानची' मिस न करें. ऐश्वर्य का डेब्यू यादगार है, और पार्ट 2 का इंतजार बढ़ा दिया. ओपनिंग डे पर थिएटर्स में वाह-वाही हो रही है.