menu-icon
India Daily

Manna Dey Death Anniversary: ‘कसमें वादे प्यार वफा’ से ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ तक, मन्ना डे के वो गानें जो आज भी चुरा लें दिल

Manna Dey Death Anniversary: मन्ना डे हिंदी सिनेमा के उन महान गायकों में से एक थे, जिनके गाने हर दौर में लोगों के दिलों को छूते रहे हैं. उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके पांच ऐसे सदाबहार गाने, जिन्हें लोग आज भी उतने ही प्यार से सुनते हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Manna Dey Death Anniversary: ‘कसमें वादे प्यार वफा’ से ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ तक, मन्ना डे के वो गानें जो आज भी चुरा लें दिल
Courtesy: Social Media

Manna Dey Death Anniversary: मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को ब्रिटिश इंडिया के कोलकाता में हुआ. उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने अंकल और संगीताचार्य कृष्णा चंद्रा डे से प्राप्त की. 1942 में मन्ना डे मुंबई आए और यहां उन्होंने सचिन देव बर्मन के असिस्टेंट के रूप में काम किया. धीरे-धीरे उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर पहचान बनाई.

मन्ना डे को संगीत में अपनी भावनाओं को गाने में व्यक्त करने के लिए जाना जाता था. हालांकि वह ज्यादा गाना पसंद नहीं करते थे, लेकिन जब भी गाते थे, उनके हर नोट में एक अलग इमोशन झलकता था. यही वजह है कि आज भी उनके गाने युवाओं और बुजुर्गों, दोनों के बीच लोकप्रिय हैं. मन्ना डे का निधन 2013 में 94 साल की उम्र में हुआ, लेकिन उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है.

मन्ना डे के पांच सदाबहार गाने

 1. प्यार हुआ इकरार हुआ

1955 में रिलीज हुई फिल्म श्री 420 का निर्देशन राज कपूर ने किया था. फिल्म में राज कपूर और नरगिस मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ आज भी दिलों को छूता है. इस गाने को मन्ना डे और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसमें संगीत दिया था शंकर-जयकिशन ने.

 2. कसमें वादे प्यार वफा

1967 में रिलीज हुई फिल्म पुकार का निर्देशन और लीड रोल मनोज कुमार ने निभाया. फिल्म का यह गाना मन्ना डे ने गाया था और इसे अभिनेता प्राण पर फिल्माया गया. गाने के शब्द और सुर दोनों ही आज भी सुनने वालों को भावनाओं में डुबो देते हैं.

 3. ऐ मेरी जोहरा जबीं

1965 में आई फिल्म वक्त का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया और निर्माण उनके बड़े भाई बी आर चोपड़ा ने किया. फिल्म में बलराज साहनी, सुनील दत्त और शशी कपूर जैसे कलाकार नजर आए. ऐ मेरी जोहरा जबीं को मन्ना डे ने अपनी आवाज दी और इसे बलराज साहनी के किरदार पर फिल्माया गया. यह गाना आज भी यादों में ताज़ा है.

 4. ऐ भाई जरा देख के चलो

1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर राज कपूर की फिल्म थी. इस गाने को मन्ना डे ने गाया और इसे राज कपूर पर फिल्माया गया. गाने में मस्ती के साथ एक गहरा संदेश भी छिपा हुआ है. यह गाना लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहा है.

 5. यारी है ईमान मेरा

1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर का यह गाना सुपरहिट रहा. यारी है ईमान मेरा को मन्ना डे ने गाया और इसे प्राण पर फिल्माया गया. हालांकि अमिताभ बच्चन भी इस गाने में नजर आए थे, लेकिन मन्ना डे की आवाज ने इसे खास बनाया.

मन्ना डे का संगीत में योगदान

मन्ना डे ने सिर्फ़ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में भी हिंदी सिनेमा को कई यादगार गीत दिए. उनके गाने भावनाओं और संगीत के बेहतरीन मिश्रण के लिए जाने जाते हैं. उनका संगीत हर उम्र के लोगों के लिए एक प्रेरणा है.

उनके गाने आज भी रेडियो, संगीत ऐप्स और फिल्मों के रीमेक्स में सुनाई देते हैं. हर नई पीढ़ी उनके गीतों के जादू में खो जाती है और यही मन्ना डे की प्रतिभा का असली प्रमाण है.