मुंबई: मलयालम सिनेमा में इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज रहा है फिल्म वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज. छोटे बजट की इस कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने पूरे विश्व में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब थिएटर में मिस करने वालों के लिए अच्छी खबर है – फिल्म जल्द ही घर बैठे देखने को मिल जाएगी.
फिल्म की OTT रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. 8 मई 2026 को JioHotstar पर फिल्म स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी. JioHotstar मलयालम के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने इसकी पुष्टि की. पोस्ट में लिखा गया- 'ब्रोज वापस आ गए हैं डिमांड पर! वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज 8 मई से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी.'
Bros are back by demand!
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) May 1, 2026
Vaazha II: Biopic of a Billion Bros will be streaming from May 8 on JioHotstar.#Vaazha2 #JioHotstar #JioHotstarMalayalam #Vaazha #Comedy #Drama #MalayalamMovie #Friendship pic.twitter.com/lZLkVjbtol
इस घोषणा के साथ फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर क्लिप भी शेयर किए गए. निर्देशक सविन एस.ए. के डेब्यू फिल्म वाझा 2 ने रिलीज के बाद जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की. दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा. यह कहानी दोस्ती, संघर्ष और सपनों को पूरा करने की है, जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को छू गई.
फिल्म को देखने के बाद लोग इसे ‘भावुक और मनोरंजक’ बताते रहे. वाझा 2 ने मलयालम सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है. यह केरल में सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में एंटर करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. इससे पहले कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा’ ने 24 दिन में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि मोहनलाल की ‘थुडारुम’ को 19 दिन लगे थे.
वाझा 2 ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. फिल्म की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि यह बड़े सितारों वाली फिल्म नहीं है. साधारण कहानी, नए चेहरे और सच्चे भाव के साथ बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अच्छी स्क्रिप्ट और ईमानदार प्रयास हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. अब 8 मई को JioHotstar पर फिल्म रिलीज होने के बाद लाखों दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे.