करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने फिर मिलाया हाथ, 'कुबूल है' के बाद अब इस रोमांटिक सीरीज में आएंगे नजर

कुबूल है की हिट जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक नई रोमांटिक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर चुके हैं जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Instagram
Babli Rautela

टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह कायम रखती हैं. करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है. कुबूल है के समय से ही दोनों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. अब एक बार फिर यह खबर सामने आई है कि यह फेमस जोड़ी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकती है.

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कलाकार एक नई रोमांटिक वेब सीरीज के लिए फिर साथ आए हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग मुंबई में शुरू भी हो चुकी है.

कुबूल है से बनी थी सुपरहिट जोड़ी

बता दें की इन दोनों की जोड़ी पहली बार कुबूल हैं में देखने को मिली थी. इस शो में करण ने असद अहमद खान और सुरभि ने जोया फारूकी का किरदार निभाया था. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह जोड़ी टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हो गई.

साल 2021 में यह जोड़ी कुबूल है 2.0 के जरिए फिर साथ आई थी. इस सीरीज को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया और दोनों के बीच वही पुरानी केमिस्ट्री देखने को मिली. अब एक बार फिर उनके साथ आने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

नई सीरीज के लिए साथ आए करण-सुरभि ज्योति

रिपोर्ट्स के अनुसार यह नया प्रोजेक्ट एक रोमांटिक ड्रामा होगा जो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक सुरभि ज्योति को इस सीरीज की कहानी बेहद पसंद आई है और वह इसे अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा मानती हैं. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह सीरीज एक मिनी सीरीज होगी या फिर कई सीजन में रिलीज की जाएगी.

खबरों के अनुसार इस प्रोजेक्ट की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. सुरभि अप्रैल से ही इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं जबकि करण भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं. दोनों एक बार फिर साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं.