Kajol Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त स्किन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. अपने अब के एक्टिंग करियर में, उन्होंने कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की इस एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था?
जी हां, आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहीं काजोल ने कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था. काजोल, जो अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की एक्ट्रेस भी हैं, के बारे में और जानने के लिए आगे पढ़ें.
5 अगस्त, 1974 को बॉम्बे, महाराष्ट्र में जन्मीं काजोल स्कूल के दिनों में डांस से लेकर कई एक्टिविटीज में एक्टिव रहती थीं. वह अपनी मां और फेमसएक्ट्रेस तनुजा द्वारा निर्देशित फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली थीं. हालांकि, वह प्रोजेक्ट रद्द हो गया.
उन्होंने स्कूल के दिनों में ही 1992 की फिल्म 'बेखुदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में, उन्होंने राधिका को रोल निभाया था. इस फिल्म में कमल सदाना, अजय मनकोटिया, कुलभूषण खरबंदा, तनुजा समर्थ और कई एक्ट्रेस शामिल थे.
गौरतलब है कि काजोल, जिन्हें आखिरी बार एक्शन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'सरजमीन' में पृथ्वीराज सुकुमारन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया था, अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की अभिनेत्री हैं. उनकी मां तनुजा समर्थ, मामी नूतन, नानी शोभना समर्थ और नानी रतन बाई, सभी ने मनोरंजन उद्योग में अपना नाम कमाया.
काजोल को 'माई नेम इज खान', 'फना', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई. उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और अन्य फिल्मों में काम किया है और उपरोक्त सभी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.
उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल अगली बार चरणतेज उप्पलपति की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महारानी - क्वीन ऑफ क्वींस' में नसीरुद्दीन शाह के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. IMDB के अनुसार, वह प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और बॉबी देओल भी हैं.