menu-icon
India Daily

'14 साल का वनवास खत्म...', भांजे कृष्णा अभिषेक संग खत्म हुआ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का मनमुटाव, सामने आया वीडियो

एक वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा, कृष्णा और कश्मीरा पैपराजी के सामने खड़े होकर मस्ती कर रहे थे. तीनों ने मिलकर पोज दिए और खूब हंसी-मजाक किया. इसी दौरान सुनीता आहूजा ने मुस्कुराते हुए कहा- '14 साल का वनवास खत्म हुआ.' यह सुनकर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी जोर-जोर से हंस पड़े.

antima
Edited By: Antima Pal
'14 साल का वनवास खत्म...', भांजे कृष्णा अभिषेक संग खत्म हुआ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का मनमुटाव, सामने आया वीडियो
Courtesy: x

मुंबई: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच 14 साल पुराना मनमुटाव आखिरकार खत्म हो गया है. हाल ही में रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर तीनों की जोड़ी देखकर फैंस का दिल खुश हो गया. सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह साथ में हंसते-मुस्कुराते नजर आए.

वायरल हुआ प्यारा वीडियो

एक वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा, कृष्णा और कश्मीरा पैपराजी के सामने खड़े होकर मस्ती कर रहे थे. तीनों ने मिलकर पोज दिए और खूब हंसी-मजाक किया. इसी दौरान सुनीता आहूजा ने मुस्कुराते हुए कहा- '14 साल का वनवास खत्म हुआ.' यह सुनकर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी जोर-जोर से हंस पड़े.

सुनीता का यह बयान काफी मीनिंगफुल था. पिछले कई सालों से परिवार में तनाव की खबरें आती रही थीं. कृष्णा ने कभी-कभी इंटरव्यू में मामी सुनीता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. कश्मीरा शाह और सुनीता के बीच भी कुछ मनमुटाव की चर्चाएं रहती थीं. लेकिन अब सब कुछ पुराना हो चुका है.

कश्मीरा का मजेदार इशारा

वीडियो में कश्मीरा शाह ने भी मजाकिया अंदाज में कहा- 'अब किसी और का होगा वनवास.' यह सुनकर सुनीता आहूजा हंसते-हंसते लोट-पोट हो गईं. फैंस भी इस लाइन पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि परिवार में अब फिर से पुरानी गर्मजोशी लौट आई है. कृष्णा अभिषेक गोविंदा के बहनोई के बेटे हैं. बचपन से ही सुनीता आहूजा ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. लेकिन पिछले 14 सालों में कुछ बातों को लेकर रिश्तों में दरार आ गई थी. 

अब 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर यह मुलाकात काफी खास रही. तीनों की इस बॉन्डिंग को देखकर लग रहा है कि परिवार में खुशियां वापस आ गई हैं. 

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस लिख रहे हैं – 'आखिरकार परिवार जुड़ गया', '14 साल बाद यह सीन देखकर अच्छा लगा', 'वनवास खत्म, अब खुशियों का समय.' कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि गोविंदा भी जल्द ही इस खुशी में शामिल होंगे.