मुंबई: कलर्स टीवी पर नागिन 7 का आगाज 27 दिसंबर से हो चुका है. एकता कपूर के इस पॉपुलर फैंटेसी शो का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पहले ही एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ गई हैं, जिनमें तारीफ भी है और आलोचना भी.
शो की शुरुआत करण कुंद्रा से होती है, जो एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आते हैं. कहानी 2001 के प्रयागराज कुंभ से शुरू होती है, जहां करण धर्म गुरुओं से मिलते हैं. वह भविष्यवाणी करते हैं कि 2025 में महा कुंभ के दौरान देश पर बड़ा संकट आएगा और नागलोक की रानी ही देश को बचा पाएगी. यह रहस्यमयी शुरुआत दर्शकों को कहानी से जोड़ने की कोशिश करती है.
प्रोफेसर को अपनी रिसर्च से पता चलता है कि नागलोक की रानी अनंता देश की रक्षा करेगी. इसी बीच पहले एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश भी नजर आती हैं, जो अनंता को जन्म देती हैं. बच्चे के जन्म के बाद तेजस्वी के किरदार की मौत हो जाती है. इसके बाद अमृतसर का एक परिवार अनंता की परवरिश करता है.
शो के पहले ही एपिसोड में 24 साल का लंबा लीप दिखाया गया है. अमृतसर का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो जाता है और अनंता बड़ी हो चुकी होती है. अब अनंता का किरदार ईशा सिंह निभा रही हैं. ईशा इस शो में एक बोल्ड और तेज तर्रार अंदाज में नजर आई हैं, जो उनके पिछले किरदारों से काफी अलग है.
प्रियंका चाहर चौधरी शो में पूर्वी नाम की लड़की बनी हैं, जो एक जर्नलिस्ट बनना चाहती है. उनका किरदार ईशा के बिल्कुल उलट दिखाया गया है. एपिसोड के आखिर में बड़ा खुलासा होता है कि परिवार ने नाम बदल दिए थे. यानी ईशा सिंह असल में पूर्वी हैं और प्रियंका चाहर चौधरी ही नागिन की भूमिका निभाएंगी. इस ट्विस्ट ने दर्शकों को हैरान कर दिया.
The first episode of #Naagin7 was quite impressive. The casting and editing were excellent.
— 𝓑𝓲𝓷𝓭𝓪𝓪𝓼! 𝓙𝓮𝓮 𝓵𝓮 𝓳𝓪𝓻𝓪 (@shree_wonders) December 27, 2025
Every character contributed to the storyline. Both lead actors played their roles very well. Overall, it was a worthwhile episode to watch.#PriyankaChaharChoudhary #NamikPaul pic.twitter.com/Iji3RKiEFp
शो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. कई यूजर्स ने कहानी को घिसी पिटी बताया. एक यूजर ने लिखा कि नागिन 6 में कोरोना की कहानी थी और अब नागिन 7 में फिर वही भविष्यवाणी और प्रोफेसर वाला ट्रैक दिखाया गया है. कुछ लोगों ने शो के लॉजिक और टाइमलाइन पर भी सवाल उठाए.
#Naagin7 Review 👀
— keyur (@KeyurXplore) December 27, 2025
Same ghisi-piti storyline again 🙄
Naagin 6 mein Prathana fighting corona in 2020, aur Naagin 7 mein Pragati giving birth to child in 2001??
Logic went on vacation 🥲
Eisha totally overshadows the lead. Teja never disappoint .
PCC character arc so predictable pic.twitter.com/bQCTQngI0B
A separate shoutout to the VFX team of Naagin 7. The standard is set. It legit looks like a movie 🤌🔥#Naagin7 #PriyankaChaharChoudhary #NamikPaul pic.twitter.com/dFejQOJwGL
— nini🦩 (@cookiesncrumble) December 27, 2025
कुछ दर्शक एकता कपूर पर भी भड़कते नजर आए. यूजर्स का कहना है कि नाग नागिन जैसे धार्मिक प्रतीकों को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस दिखाया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों को ऐसा लगा कि नागिन 7, नागिन 6 की ही दोहराव वाली कहानी है.